Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
1 महीने तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए एक्सपर्ट से
Fenugreek seeds water Benefits: मेथी एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय घर की रसोई में मौजूद होता है। ये न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। मेथी दाना में विटामिन्स, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। नियमित रूप से मेथी के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि अगर आप एक महीने तक लगातार सुबह खाली पेट मेथी का पानी पिएंगे, तो इससे शरीर में कई तरह के पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं। इसके नियमित सेवन से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं 1 महीने तक मेथी का पानी पीने से क्या होता है?

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे
नियमित रूप से सुबह खाली पेट मेथी के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
अगर आप 1 महीने तक खाली पेट मेथी के पानी का सेवन करेंगे, तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में भी मददगार होता है, जिससे डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी काफी मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
1 महीने तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगेगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
1 महीने तक सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
स्किन और बालों को बनाए हेल्दी
मेथी दाने का पानी पीने से स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। दरअसल, इसका सेवन करने से बॉडी और स्किन दोनों ही डिटॉक्स होती हैं, जिससे त्वचा ग्लोइंग बनती है। इसके अलावा, मेथी दाना में प्रोटीन भी मौजूद होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही, बाल चमकदार भी बनते हैं।
मेथी का पानी कैसे बनाएं?
मेथी का पानी बनाने के लिए रात को सोने से पहले एक चम्मच मेथी दाना को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
