Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Overdose of Vitamin B : हार्ट डिज़ीज से लेकर डिप्रेशन तक, बिना वजह विटामिन B लेना पड़ सकता है सेहत पर भारी
Overdose of Vitamin B : क्या आप भी उन लोगों में है जो कमजोरी महसूस होने जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से निज़ात पाने के लिए विटामिन बी सप्लीमेंट लेते है? तो क्या ये पिल आपको डॉक्टर ने प्रस्क्राइब की है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आपको विटामिन बी कॉम्पलेक्स लेने से पहले दो बार सोचना होगा।
क्यूंकि इसका हाई डोज़ हार्ट इश्यूज से लेकर नींद से जुड़ी समस्याएं लेकर आ सकता हैं। आइए जानते है कैसे?

क्या है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स
विटामिन बी कॉम्प्लेक्स एक आम सप्लीमेंट है जिसे लोग कभी-कभी अपने डॉक्टर से परामर्श किए बिना ही ले लेते हैं। पानी में घुलनशील होने के कारण, ये सप्लीमेंट बॉडी में स्टोर नहीं होते हैं और इसलिए मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल बनाए रखने से लेकर नर्वस सिस्टम को बनाए रखने जैसे शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए इन्हें नियमित रूप से लेना महत्वपूर्ण है। हालांकि, सभी महत्वपूर्ण बी विटामिनों का पर्याप्त स्तर पर सेवन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन ये बात आपको समझनी होगी कि इसका बहुत अधिक मात्रा सेवन हार्ट और लीवर पर अपना गलत इफेक्ट दिखा सकता हैं।
हार्ट प्रॉब्लमस
विटामिन बी3, जिसे नियासिन भी कहा जाता है, मेटाबॉलिज्म और डीएनए की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे स्किन, नर्वस और डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। लेकिन इसकी अधिक मात्रा हार्ट की सेहत पर विपरित असर डाल सकती है। जी हां, बी कॉम्प्लेक्स का जरूरत से ज्यादा सेवन अनियमित हार्ट रिदम, हार्ट की गति बढ़ने, मौजूदा हार्ट कंडीशन के बिगड़ने, हार्ट रेट के बढ़ने और लीवर डैमेज इत्यादि परेशानियों का कारण बन सकता है। एक्सपर्टस की मानें तो अगर आप सप्लीमेंट ले रहे है तो आपको इस बात से सावधान रहना चाहिए कि आप कितना विटामिन बी 3 का सेवन करते हैं और इसके लिए क्या आपने डॉक्टर की सलाह ली है। वो भी खासकर वे लोग जिनको हार्ट प्रॉब्लम की हिस्ट्री है या हार्ट डिज़ीज के दूसरे रिस्क फैक्टर है।
बिगड़ सकता है डाइजेस्टिव सिस्टम
बहुत अधिक विटामिन बी लेने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी ख़राब हो सकता है। कुछ लोगों को विटामिन बी की हाई डोज़ के बाद अपच, मतली या हल्के दस्त का अनुभव होता है। और अगर आपको पहले से ही पेट संबंधी समस्याओं की हिस्ट्री है, या आप की उम्र 50 के पार हैं तो इन मामलों में, साइडइफेक्ट अधिक तीव्र हो सकते हैं। तो अगर आपको विटामिन बी लेने के बाद पेट में ऐंठन, उल्टी या अपच जैसी समस्याएं हो रही है, तो विटामिनी बी स्प्लीमेंट को तुरंत बंद कर दें और इस संबंध अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
अनिद्रा की समस्या
विटामिन बी एक एनर्जी बूस्टर विटामिन है और इसकी बहुत अधिक मात्रा, विशेषकर बी12, आपके नॉर्मल स्लीप साइकिल में बाधा डाल सकती है। जिसके कारण रात को चैन की नींद सोना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। बल्कि अगर आप पहले से ही अनिद्रा से जूझ रहे हैं, तो विटामिन बी की अधिक मात्रा इसे और भी बदतर बना सकती है। इसलिए समय रहते इस सप्लीमेंट से दूरी बनाए रखने में ही आपकी भलाई है।
मूड स्विंग्स
विटामिन बी की अधिक मात्रा केवल एक फिजिकल प्रॉब्लमस ही नहीं, बल्कि आपके मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव डाल सकती है। बहुत अधिक विटामिन बी आपके मूड को भी खराब कर सकता है। मूड स्विंग्स या यूं कहें इमोशनल कंडीशन में अचानक बदलाव, एक रोलरकोस्टर सवारी की तरह हो सकता है। जिसमें पल में आप हंसेंगे तो पल में आप रो देंगे। और ये अजीब तरह की स्थिति आपको बेचैनी या डिप्रेशन का अनुभव करा सकती हैं। बल्कि अगर आपको पहले से ही मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हैं, तो इस विटामिन का ओवरडोज आपके लिए और गंभीर परिणाम ला सकता हैं।
आंखों की समस्या
विटामिन बी की अधिक मात्रा आपकी दृष्टि यानि वि़जन पर भी असर डाल सकती है। लाइट सेंसिटिविटी आपको सामान्य ब्राइटनेस में भी भेंगापन करा सकती है, धुंधली दृष्टि आपके फोकस को बाधित कर सकती है, और दुर्लभ मामलों में, आंखों के भीतर फ्यूड बन सकता है। इसमें खासकर उन लोगों को विशेषरूप से संभलकर रहने की जरूरत है जिन्हें लेबर रोग है। क्यूंकि विटामिन बी का ओवरडोज़ बीमारी को बढ़ा सकता है, आपकी ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा सकता है और यहां तक कि आपको आजीवन दिखना बंद हो सकता है।
कुल मिलाकर विटामिन बी की खुराक लेने से पहले, विचार करें कि आपकी थाली में पहले से क्या है। अच्छे सेहत का आनंद लेने के लिए विटामिन बी से भरपूर फूड आइटम्स का आनंद लें। पत्तेदार साग, समुद्री भोजन, पोल्ट्री अंडे, डेयरी प्रोडक्ट, फलियां और नट्स में बी विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं। अगर आपने इन चीजों को अपने रेगुलर डाइट में शामिल करेंगे तो सप्लीमेंट डाइट से ही आपकी आवश्यक जरूरत पूरी हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
