Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
CRPS बीमारी क्या है? जिससे जूझ रहीं अर्चना पूरन सिंह, दर्द से हुआ बुरा हाल, जानें लक्षण और कारण
Archana Puran Singh Illness: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह जिनकी हंसी के ठहाको से पूरा कपिल शर्मा कॉमेडी शो हिल जाता है इन दिनों एक दर्दनाक बीमारी से जूझ रही हैं। वह सिर्फ एक आम दर्द नहीं बल्कि एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल कंडीशन है, जिसे कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS) कहा जाता है। यह ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के किसी हिस्से में चोट लगने के बाद भी दर्द खत्म नहीं होता, बल्कि समय के साथ और ज्यादा बढ़ जाता है। अर्चना और उनके बेटे आयुष्मान ने खुद बताया कि यह दर्द इतना तेज होता है कि कई बार सहन करना मुश्किल हो जाता है।
दर्द इतना तेज है कि अर्चना तो अपने व्लॉग में इसका जिक्र करते हुए रो पड़ीं। हालांकि बाद में उन्होंने व्लॉग का अंत हंसते हुए और फैमिली टाइम बीताते हुए किया। आइए जान लेते हैं अपनी हंसी के लिए जानी जाने वाली और दूसरों को हंसाने वाली अर्चना को जो बीमारी है वो क्या है, उसके कारण क्या हैं, लक्षण क्या हैं? इसके बारे में सबकुछ जान लेते हैं।

कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS क्या होता है?
कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (CRPS, Complex Regional Pain Syndrome) एक ऐसी स्थिति है जिसमें नसों का सिस्टम ठीक से काम नहीं करता। चोट लगने के बाद दिमाग को जाने वाले दर्द के संकेत बंद होने की बजाय लगातार एक्टिव रहते हैं, जिससे शरीर उस हिस्से में लगातार दर्द, जलन और सूजन महसूस करता है। यह बीमारी अक्सर हाथ, पैर, टखने या कलाई की चोट के बाद शुरू होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह पूरे अंग को प्रभावित कर सकती है। अर्चना पूरन सिंह भी इस बीमारी का दर्द सहन कर रही हैं।
CRPS क्यों होता है जानें इसके कारण
हड्डी टूटने या फ्रैक्चर के बाद
किसी सर्जरी के बाद
मोच, चोट या नसों को नुकसान
प्लास्टर या लंबे समय तक अंग को न हिलाने से
इन स्थितियों में नर्व सिस्टम जरूरत से ज्यादा रिएक्ट करने लगता है और दर्द का सिग्नल लगातार भेजता रहता है।
CRPS के लक्षण (Symptoms)
इस बीमारी के लक्षण आम दर्द से बिल्कुल अलग होते हैं, जैसे:
जलन या आग जैसा तेज दर्द
हल्की छुअन पर भी दर्द
सूजन और लालिमा
त्वचा का रंग या तापमान बदलना
अंग का भारी या सुन्न लगना
जोड़ों में अकड़न
चलने या हाथ हिलाने में परेशानी
समय के साथ यह दर्द इतना बढ़ सकता है कि व्यक्ति की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो जाती है।
अर्चना पूरन सिंह की हालत क्यों गंभीर है?
अर्चना ने बताया कि यह दर्द सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी तोड़ देता है। CRPS में दर्द दिखता नहीं, लेकिन अंदर से इंसान को कमजोर कर देता है। कई बार मरीज सामान्य काम भी नहीं कर पाते।
क्या CRPS का इलाज संभव है?
हालांकि CRPS का कोई पक्का इलाज नहीं है, लेकिन कुछ आसान तरीकों से और देखभाल से राहत जरूर मिलती है। नीचे बताया गया है कि क्या करें जिससे CRPS के दर्द से राहत मिले-
फिजियोथेरेपी
पेन मैनेजमेंट
दवाएं
और समय पर इलाज
से इसके असर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। जितनी जल्दी पहचान होगी, उतनी जल्दी राहत मिल सकती है।
आयुष्मान ने बताया मां का दर्द
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान ने अपनी मां के बारे में और उनकी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां पर गर्व है। साल 2025 उनके लिए थोड़ा मुश्किलों वाला रहा और उनकी मां का हाथ भी टूट गया था। इस वजह से उन्हें सीआरपीएस (कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम) नामक एक दुर्लभ बीमारी हो गई जिसका कोई पक्का इलाज नहीं है। आयुष्मान ने बतायाकि उनकी मां को अब हमेशा इस दुर्लभ बीमारी के साथ रहना होगा और उनका हाथ कभी पहले जैसा नहीं हो पाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
