Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
काली या गोल्डन किशमिश कौन-सी होती है सेहत के लिए बेहतर? जान लें खाने का सही तरीका
Black Raisins vs Golden Raisins Benefits: खट्टी-मीठी और स्वाद से भरपूर किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पाचन और इम्युनिटी तक को मजबूत बनाते हैं। हम में से ज्यादातर लोग काली किशमिश और गोल्डन किशमिश खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इनमें से कौन-सी किशमिश सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है।
दोनों किशमिश दिखने में अलग होती हैं और इनका बनने का तरीका भी अलग होता है, जिसकी वजह से इनके फायदे और शरीर पर असर भी बदल जाता है। आइए जानते हैं कि गोल्डन और काली किशमिश में क्या अंतर है और आपके लिए कौन-सी बेहतर है।

गोल्डन किशमिश कैसे बनती है?
गोल्डन किशमिश अंगूरों को सुखाकर बनाई जाती है, लेकिन इसका प्रोसेस पूरी तरह प्राकृतिक नहीं होता। इसका रंग और शेल्फ लाइफ बनाए रखने के लिए इसे अक्सर सल्फर डाइऑक्साइड जैसे केमिकल से ट्रीट किया जाता है। यही वजह है कि यह चमकदार सुनहरे रंग की दिखती है।
हालांकि गोल्डन किशमिश में पोटैशियम और नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है, लेकिन इसमें मौजूद सल्फर कुछ लोगों में गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और गट इरिटेशन की समस्या पैदा कर सकता है, खासकर अगर पहले से पाचन या हार्मोनल दिक्कतें हों।
गोल्डन किशमिश खाने के फायदे
1. तुरंत एनर्जी देती है
इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज होते हैं जो कमजोरी और थकान को जल्दी दूर करते हैं।
2. दिल को रखती है स्वस्थ
पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और हार्ट को मजबूत बनाता है।
3. पाचन सुधारती है
फाइबर कब्ज से राहत देता है और पेट साफ रखने में मदद करता है।
4. इम्युनिटी बढ़ाती है
एंटीऑक्सीडेंट शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
5. त्वचा में लाती है निखार
इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं।
काली किशमिश कैसे तैयार होती है?
काली किशमिश, जिसे मुनक्का भी कहा जाता है, पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से धूप में सुखाई जाती है। इसमें किसी तरह का केमिकल या प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए यह ज्यादा सुरक्षित और सेहतमंद मानी जाती है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होती है जिन्हें PCOS, PMS, कब्ज, पाचन की समस्या या लो हीमोग्लोबिन रहता है।
काली किशमिश खाने के फायदे
1. हीमोग्लोबिन बढ़ाती है
इसमें भरपूर आयरन और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होते हैं, जो खून की कमी दूर करने में मदद करते हैं।
2. हार्मोनल बैलेंस बनाए रखती है
यह महिलाओं के हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाती है और PMS-PCOS में राहत देती है।
3. पाचन को मजबूत करती है
प्रीबायोटिक फाइबर गट हेल्थ सुधारता है और कब्ज व ब्लोटिंग से बचाता है।
4. सूजन कम करती है
एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स शरीर में सूजन को कम करते हैं।
आखिर कौन-सी किशमिश ज्यादा फायदेमंद है?
गोल्डन और काली दोनों किशमिश पोषक होती हैं, लेकिन अगर लंबे समय की सेहत की बात करें तो काली किशमिश ज्यादा बेहतर मानी जाती है, क्योंकि यह बिना किसी केमिकल के बनती है और खून, पाचन, हार्मोन और इम्युनिटी के लिए ज्यादा लाभ देती है। हालांकि आप अपनी पसंद और सेहत के अनुसार दोनों खा सकते हैं, लेकिन अगर आपको एसिडिटी, IBS या हार्मोनल समस्या है तो काली किशमिश बेहतर विकल्प है।
किशमिश खाने का सही तरीका
जाना 8 से 12 किशमिश खाना पर्याप्त होता है। इन्हें खाने से पहले धो ले और रात को एक कटोरी पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इन्हें खाएं और सेहत बनाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications