Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Fried rice syndrome: क्या है फ्राइड राइस सिंड्रोम? अचानक क्यों इंटरनेट पर कर रहा है ट्रेंड
What is fried rice syndrome : इन दिनों टिकटॉक और रेडिट पर साल 2008 का बेहद पुराना वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में बताया गया है कि एक 20 साल के व्यक्ति की पांच दिन बासी चावल खाने से मौत हो गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस 20 साल के युवक का नाम एजे था, जो ब्रुसेल्स, बेल्जियम का रहने वाला था। उसने पास्ता तैयार करके 5दिन तक रुम रुम टंप्रेचर में छोड़ दिया और अचानक एक दिन खेलने जाने से पहले उसी पास्ता को गर्म करके खा लिया।
उसके आधे घंटे बाद उसे सिरदर्द, मतली और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। जिससे उसकी हालत लगातार खराब होने लगी। उसके बाद वो आधी रात को उठकर पानी पीकर सो गया। अगली सुबह जब वो स्कूल जाने के लिए उठा तो पता चला कि उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
शव का पोस्टमार्टम करने पर पता चला कि इस युवक को पहले से सेंट्रिलोबुलर लिवर नेक्रोसिस नामक बीमारी थी। जिसकी वजह से उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। रिपोर्ट में सामने आया कि पांच दिन पुराना पास्ता खराब होने की वजह सेउसमें बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया पनपने से वो खाने विषैला हो गया जिसकी वजह से उसकी मुत्यु हो गई।
क्या है फ्राइड राइस सिंड्रोम?
चावल को पकाने के बाद, जब बचे हुए चावल को सामान्य तापमान पर कुछ घंटे या रातभर के लिए छोड़ा जाता है और उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, तो उस कंडीशन को फ्राइड राइस सिंड्रोम का नाम दिया गया है। चावल में बैसिलस सेरियस नाम का बैक्टीरिया होात है जो खाने को दूषित करके हमें बीमार बना सकता है। आपको बता दें कि यह केवल चावल से संबंधित स्थिति नहीं है। कोई अनाज भी इसी तरह खराब होकर बीमारियां फैला सकता है। फ्राइड राइस सिंड्रोम वह स्थिति है जब किसी व्यक्ति की तबीयत बासी खाने के कारण खराब हो जाती है।
फ्राइड राइस सिंड्रोम के लक्षण-
पेट दर्द
डायरिया
उल्टी-मतली
बुखार
आंखों में दर्द
कैसे बचें इस समस्या से
अगर बासी खाना खाकर आपकी तबीयत बिगड़ती है, तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर आपको फ्लूड्स पर रख सकते हैं। इस कंडीशन में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहना चाहिए। इससे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया जल्दी शरीर के बाहर निकल जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
