Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या आपके बच्चे भी खाते हैं Cream Biscuit? तो जान लें असल में ये क्रीम क्या है और इसे खाने के नुकसान
Creme Vs Cream Difference: फूड लेबल्स की सच्चाई उजागर करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रेवंत हिमात्सिंगका उर्फ फूड फार्मर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रीम बिस्कुट के पैकेट पर लिखे 'Cream' और 'Creme' शब्दों के बीच का अहम अंतर समझाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह बताते हैं कि जो हम 'दूध वाली क्रीम' समझकर खा रहे हैं, वह हमेशा असली क्रीम नहीं होती। कई बार यह सिर्फ कंपनियों द्वारा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Cream और Creme में क्या फर्क है?
वीडियो में वह बताते हैं कि 'Cream' और 'Creme' सुनने में भले ही एक जैसे लगते हों, लेकिन दोनों का मतलब अलग होता है। असली क्रीम दूध से बनती है, जबकि Creme नाम से बिकने वाली परत अक्सर वेजिटेबल ऑयल, शुगर, फ्लेवर और कलर से तैयार की जाती है। यानी जिन बिस्कुट को हम दूध वाली क्रीम बिस्कुट समझकर खाते हैं, उनमें असल में दूध की मात्रा बहुत कम या नाममात्र होती है और मुख्य हिस्सा तेल का होता है।
पैकेट के पीछे छिपी होती है असली जानकारी
फूड फार्मर अपने वीडियो में यह भी कहते हैं कि किसी भी पैक्ड स्नैक या बिस्कुट को खरीदने से पहले उसके Ingredients (सामग्री) जरूर पढ़ें। अक्सर सामने की आकर्षक पैकेजिंग और बड़े दावे हमें लुभा लेते हैं, लेकिन असली सच्चाई पैकेट के पीछे छोटे अक्षरों में लिखी होती है। खाने की चीजें सिर्फ स्वाद के आधार पर नहीं, बल्कि उनकी सामग्री और पोषण मूल्य देखकर चुननी चाहिए।
क्रीम वाले बिस्कुट खाने के नुकसान
क्रीम बिस्कुट स्वादिष्ट जरूर होते हैं, लेकिन सेहत के लिए कई तरह से नुकसानदेह हो सकते हैं। इनमें शुगर, फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से हाई ब्लड शुगर पर गहरा असर पड़ता और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा, इसमें ट्रांस फैट होता है जिसकी वजह से खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ाने का खतरा होता है। बच्चों को इनका स्वाद बहुत पसंद आता है, जिससे इसकी आदत लगने का खतरा भी रहता है। लगातार मीठे और प्रोसेस्ड स्नैक्स खाने से मोटापा, हाइपरएक्टिविटी और आगे चलकर इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
पैक्ड फूड को लेकर जागरूक होना क्यों है जरूरी?
आजकल बाजार में मिलने वाले अधिकतर स्नैक्स आकर्षक पैकेजिंग और हेल्दी होने के दावे के साथ आते हैं। लेकिन हर दावा सच हो, यह जरूरी नहीं। यह वायरल वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि हम रोजाना क्या खा रहे हैं और अपने बच्चों को क्या खिला रहे हैं। छोटे-छोटे शब्दों का फर्क हमारी सेहत पर बड़ा असर डाल सकता है। ऐसे में, अगली बार जब आप क्रीम बिस्कुट खरीदें, तो सिर्फ नाम देखकर नहीं, बल्कि उसकी सामग्री देखकर खरीदें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
