Food Poisoning से बिगड़ी 100 स्‍टूडेंट की तबीयत, जानें रिकवरी के ल‍िए क्‍या खाएं और क्‍या नहीं?

What To Eat During And After Food Poisoning : ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्‍टल में खराब खाना खाने से 100 से ज्यादा छात्र फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का शिकार हो गए। म‍िली जानकारी के अनुसार इन सभी पीड़ित स्‍टूडेंट्स ने हॉस्टल के मेस में म‍िला खाना खाया था, ज‍िसके बाद छात्रों को पेट दर्द और उल्टियां होने की वजह से अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

फूड पॉइजनिंग की शिकायत तब होती है जब हम ऐसे विषाक्‍त भोजन का सेवन कर लेते हैं, जो बैक्टीरिया, वायरस या विषैले तत्वों से संक्रमित होता है। गर्मी के दिनों में इसके मामले अधिक सामने आते हैं। इससे ज्‍यादा संक्रम‍ित बच्‍चे और बूढ़े होते हैं क्‍योंक‍ि इनकी इम्‍यूनिटी कमजोर होती है।

आइए जानते हैं क‍ि फूड पॉइजिन‍िंग होने पर रिकवरी के क्‍या खाना चाह‍िए और क्‍या नहीं?

ostel Students Hospitalized In Greater Noida

इन बैक्‍टीरिया की वजह से होता है फूड पॉइज‍निंग

स्टेफायलोकोकस या ई. कोलाई, सालमोनेला, स्टेफाइलोकोकाई और क्लॉसट्रिडियम बोट्यूलियम जैसे भी खतरनाक बैक्‍टीरिया खाद्य पदार्थों को संक्रमित करके फूड पॉइजन‍िंग की वजह बनते हैं। क्लॉसट्रिडियम बॉट्यूलियम से होने वाले इंफेक्‍शन को गंभीर माना जाता है, क्योंकि ये बैक्‍टीरिया सीधा तंत्रिका तंत्र पर हमला करता हैं।

फूड पॉइजिनिंग होने की वजह (Food poisoning Cause
)

- शौच के बाद हाथों को अच्‍छे से नहीं धोना।
- रसोई में खाना बनाने के ल‍िए इस्‍तेमाल होने वाले बर्तनों को अच्‍छे से नहीं धोना।
- मानव या पशु के मल या मूत्र से संक्रम‍ित पानी से सिंचाई की गई फसलों के सेवन से
- लंबे समय तक सामान्य तापमान रखे गए डेयरी उत्पादों का सेवन करने की वजह से
- उचित तापमान पर स्टोर नहीं की गई फ्रोज़न चीज़ों को खाने से
- कच्ची सब्ज़ियों और फलों को बिना धोएं सेवन करने से
- अधपके मांस या अंडे का सेवन
- दूषित जल का सेवन
- एक्‍सपायारी डेट के खाद्य पदार्थ को खाना
- ज्‍यादा मसालेदार खाद्य पदार्थ खाने की वजह से

Food Poisoning


ये नहीं खाएं (What not to eat During food Food Poisoning)

फूड पॉइजनिंग में रिकवरी के ल‍िए मरीज को कुछ चीजों से परहेज करना जरुरी होता है वरना तबीयत और भी ज्‍यादा बिगड़ सकती हैं।
- साबुत अनाज का सेवन करने से बचें।
- एल्‍कोहल न लें।
- चाय, कॉफी और कैफीनयुक्‍त पदार्थों का सेवन न करें।
- ज्‍यादा मीठा लेने से बचें।
- आलू और चावल जैसे स्‍टार्च युक्‍त पदार्थ न खाएं।
-

रिकवरी के ल‍िए ये चीजें खाएं (What To Eat During Food Poisoning)

फूड पॉइजिन‍िंग की वजह से बैक्‍टीरिया का असर सीधा क‍िडनी और तंत्रिका तंत्र पर होता है। इसल‍िए जहां तक हो सकें इसके लक्षण रहने तक हल्‍का खाना ही खाएं और खूब लिक्विड लें।

- अदरक की चाय का सेवन करें।
- सूप पिएं
- मसालेदार भोजन न खाएं।
- नींबू पानी पीएं।
- पतली खिचड़ी और दालिया का सेवन करें।
- इलेक्‍ट्रोलाइट युक्‍त ल‍िक्विड चीजें पीएं।
- उबला हुआ भोजन का सेवन करें।
- केला में पोटेशियम खूब होता है। फूड पॉइजिन‍िंग में इसके सेवन से तबीयत में सुधार होता है।
- प्रायोबायोटिक फूड जैसे छाछ और दही का सेवन करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion