Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
कौन से लक्षण दिखने पर तुरंत करानी चाहिए चिकनगुनिया की टेस्टिंग? जानें बचाव के तरीके
When Should You Get Tested for Chikungunya : इस वक्त पूरी दुनिया में चिकनगुनिया का खतरा मंडरा रहा है। चीन में 7 हजार केस सामने आ चुके हैं और कई देशों ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। बरसात का मौसम जहां हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं यह कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है। इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं।
चिकनगुनिया भी एक मच्छरजनित वायरल बीमारी है, जो बारिश के मौसम में सबसे अधिक देखने को मिलती है। इसके लक्षण डेंगू या वायरल फीवर से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं, जिससे समय रहते पहचान करना मुश्किल हो सकता है।

आइए जानते हैं चिकनगुनिया के लक्षण, जांच के तरीके और बचाव के उपाय।
चिकनगुनिया क्या है?
चिकनगुनिया एक वायरल इंफेक्शन है, जो एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। संक्रमित मच्छर के काटने के 2 से 7 दिनों के भीतर इसके लक्षण सामने आ जाते हैं। यह बीमारी जानलेवा नहीं होती, लेकिन इसके कारण तेज बुखार और जोड़ों में गंभीर दर्द हो सकता है, जो कई हफ्तों या महीनों तक बना रह सकता है।
चिकनगुनिया के प्रमुख लक्षण
चिकनगुनिया के लक्षण अक्सर डेंगू और वायरल फीवर से मिलते-जुलते होते हैं, लेकिन कुछ लक्षण इसे अलग पहचान देते हैं:
- अचानक तेज बुखार (102-104°F तक)
- जोड़ों में तेज दर्द और सूजन
- सिरदर्द
- मांसपेशियों में दर्द
- त्वचा पर लाल चकत्ते या रैशेज
- आंखों में दर्द और लाली
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
अगर किसी व्यक्ति को लगातार 2-3 दिन तक बुखार के साथ ये लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं।
चिकनगुनिया की जांच कैसे की जाती है?
- चिकनगुनिया की पुष्टि के लिए मुख्य रूप से दो तरह के ब्लड टेस्ट किए जाते हैं:
RT-PCR टेस्ट (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन)
- यह टेस्ट वायरस के जीनोम को डिटेक्ट करता है।
- लक्षण आने के शुरुआती 5-7 दिनों में किया जाता है।
- जल्दी डायग्नोसिस के लिए सबसे भरोसेमंद जांच है।
IgM ELISA टेस्ट
- यह टेस्ट शरीर में वायरस से लड़ने के लिए बनने वाले IgM एंटीबॉडी को पहचानता है।
- लक्षण शुरू होने के 4-5 दिन बाद करवाया जाता है।
- यह जांच पुष्टि करती है कि मरीज को चिकनगुनिया हुआ है या नहीं।
इलाज कैसे किया जाता है?
चिकनगुनिया का कोई खास एंटीवायरल इलाज नहीं है। इसका उपचार लक्षणों के आधार पर किया जाता है:
- बुखार कम करने के लिए पैरासिटामोल दी जाती है।
- जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के लिए पेनकिलर दी जाती है।
- मरीज को पूरा आराम करने की सलाह दी जाती है।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पीना जरूरी है।
- हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन लें।
- कुछ मरीजों में जोड़ों का दर्द कई हफ्तों या महीनों तक रह सकता है, इसलिए फॉलो-अप जरूरी होता है।
चिकनगुनिया से बचाव के उपाय
चूंकि चिकनगुनिया मच्छरों के काटने से फैलता है, इसलिए बचाव ही सबसे बड़ा हथियार है:
- घर और आसपास पानी जमा न होने दें।
- पानी की टंकियों और कंटेनरों को ढककर रखें।
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का उपयोग करें।
- बरसात के मौसम में खास सतर्क रहें, क्योंकि यही समय मच्छरजनित बीमारियों का चरम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











