Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Nautapa 2023: 22 मई से शुरू होगा नौतपा, 9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, बाहर निकलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
Nautapa 2023 : नौतपा इस साल 22 मई से शुरु होकर 30 मई तक रहेगा। ऐसे में अगले नौ दिन तक भीषण गर्मी का माहौल रहेगा। नौतपा के दिनों की गर्मी इतनी तीखी होती है कि चाहे आप घर के अंदर हो या बाहर, ये आपको बेचैन करने के लिए काफी है।
गर्मी के मौसम में वैसे तो शायद ही किसी का घर से बाहर निकलने का मन करता है, लेकिन ऐसे कई काम आ जाते है, जिसके चलते बाहर तो जाना ही पड़ता हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे खुद का ध्यान रखें।

क्या है नौतपा?
मई के उतरते सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी की दूरी कम होने के कारण सूर्य की तेज किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। जिसका बुरा असर मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी और पेड़-पौधों तक पर पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का जब तक प्रभाव रहता है, सूर्य का प्रचण्ड स्वरूप शिखर पर होता है। रोहिणी और नौतपा का योग मौसम का मिजाज बिगाड़ देता है। इस वजह से पृथ्वी का तापमान अचानक बढ़ जाता है। भारतीय ज्योतिषियों के अनुसार चंद्रमा जब ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र तक अपने स्वरूप में हो और तेज गर्मी पडे़, यही नौतपा है।
हो सकती है पेट संबंधी समस्याएं
ज्योतिष और आयुर्वेद के अनुसार यह समय सूर्य का पापाक्रांत समय होता है। इस दौरान पेट से संबंधी बीमारियों के होने की आशंका अधिक होती है। इसलिए इन दिनों हल्का औ सुपाच्य भोजन करें और ज्यादा पानी पीएं। खान-पान का ध्यान रखकर ही आप इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
इन बातों का रखे ध्यान
- भीषण गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेड बनाए रखें। पानी की कमी न होने दे। कम से कम 4 से 5 लीटर पानी पीएं और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट लें।
- तेज मसालेदार और ऑयली फूड को खाने से बचें।
- बाहरी फास्टफूड और जंक फूड को अवॉयड करें।
- हल्का और सुपाच्य भोजन खाएं।
- डाइट में छाछ, दही, लस्सी, नारियल पानी, नींबू की शिकंजी वगैरह को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करें।
तेज धूप में घर से बाहर निकलने में परहेज करे।. घर से निकलना पड़े तो पानी पीकर ही निकले।
- शरीर को पूरी तरह से कवर रखें, अपने सिर को खासतौर पर अच्छी तरह से कवर करें और हल्के कपड़े पहनें। आप छतरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- धूप से आने के तुरंत बाद पानी न पीएं। फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय घड़े का पानी पीएं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर विशेषज्ञ से परामर्श करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
