Latest Updates
-
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मखाना, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Who Should Avoid Eating Makhana: मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन लोग व्रत से लेकर स्नैक्स के रूप में करते हैं। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। मखाना हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को मखाने का सेवन से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए मखाने का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। तो आए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि किन लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए?

किडनी स्टोन की समस्या वाले लोग
किडनी स्टोन की समस्या से ग्रसित लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, मखाने में कैल्शियम और ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे किडनी स्टोन के आकार बढ़ सकता है। ऐसे में, अगर आपको पहले से किडनी स्टोन की शिकायत है या किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, तो मखाना खाने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोग
जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं, उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है।। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, कमजोर पाचन वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भी मखाने का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल में तेजी से उतार-चढ़ाव हो सकता है। ऐसे में, मखाने का सव्वं करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
दस्त से परेशान लोग
दस्त या डायरिया की समस्या से पीड़ित लोगों को मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मल त्याग को बढ़ावा देता है। ऐसे में, इसका सेवन करने से दस्त की समस्या और भी बढ़ सकती है।
एलर्जी की समस्या वाले लोग
कुछ लोगों को मखाने का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। दरअसल, इसमें स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, जिसके कारण कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। अगर आपको मखाना खाने के बाद शरीर में कुछ समस्या लग रही है, तो इसका सेवन करने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











