Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सिर्फ मीठा खाने से नहीं होता है डायबिटीज, जानें इसकी वजह और शुरुआती लक्षण
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज नही है। हालांकि आप इसे अपने खान-पान और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आज के समय में डायबिटीज की बीमारी लोगों में तेजी से बढ़ रही है और जिसकी चपेट में छोटे बच्चे भी आ रहे हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में डायबिटीज के मरीज सबसे ज्यादा हैं। डायबिटीज दो प्रकार के होते हैं, जिसमें टाइप 1डायबिटीज जेनेटिक होती है, जबकि टाइप 2 डायबिटीज खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती है। जिसे समय रहते रोका जा सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर डायबिटीज है क्या और क्यों होता है?

डायबिटीज बीमारी क्या है और क्यों होता है?
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके शरीर में मौजूद ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। किसी भी व्यक्ति के शरीर की एनर्जी के लिए ग्लूकोज बहुत जरूरी होता है और यह हमारे खान-पान से बनता है। शरीर में ग्लूकोज के सेल्स तक पहुंचाने के लिए पैंक्रियाज से इंसुलिन का निर्माण होता है और इसके जरिए शरीर के सभी सेल्स में ग्लूकोज पहुंचता है। लेकिन डायबिटीज होने पर आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है।
जब आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का निर्माण नहीं होता है तो ग्लूकोज सेल्स तक पहुंच कर खून में घुलने लगता है। खून में घुले इसी ग्लूकोज को ब्लड शुगर कहते हैं। इस समस्या के कारण दिल की बीमारी, आंख से जुड़ी बीमारी और किडनी से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
क्या है टाइप 1 डायबिटीज?
टाइप 1 डायबिटीज वह है जिसमे आपका शरीर सही मात्रा मे इन्सुलिन का उत्पादन नहीं कर पता है | इन्सुलिन की शरीर में कमी के कारण ब्लड से ग्लूकोज सही से सेल्स मे नहीं जा पाता और ब्लड मे ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। ये डायबिटीज जेनेटिक होती है। अगर किसी के परिवार मे मां-बाप, दादी-दादा में से किसी को डायबिटीज रही है तो संभव है कि आगे की पीढ़ियों को भी हो सकती है।
टाइप 1 डायबिटीज के कारण?
- जब शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अग्न्याशय की इंसुलिन-उत्पादक बीटा सेल्स पर हमला कर देती है। तो इसके कारण आपके शरीर में इन्सुलिन का उतपादन कम हो जाता है|
- वायरल संक्रमण शरीर के इम्यून सिस्टम को बिगाड़ सकता है और डायबिटीज का कारण बन सकता है |
- हमारे शरीर में HLA-DQA1, HLA-DQB1, HLA-DRB1 नाम के ये जीन होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रहने में मदद करते हैं। इन जीनों में कोई भी भिन्नता इम्यून सिस्टम को कमजोर कर आपके शरीर में डायबिटीज का कारण बन सकती है।
टाइप 2 डायबिटीज क्या है?
जब शरीर इंसुलिन के लिए प्रतिरोधी हो जाता है | जिसके कारण ग्लूकोज सही तरह से शरीर के सेल्स में प्रवेश नहीं कर पाते हैं तो आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा बनने लगती है। आम तौर पर यह डायबिटीज सही खान-पान और अच्छी जीवन शैली से कंट्रोल की जा सकती है | बस ज़रूरी है की इसका जल्द से जल्द पता चल जाए |
टाइप 2 डायबिटीज के कारण है?
टाइप 2 डायबिटीज के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें मोटापा और सही लाइफस्टाइल का पालन न करना शामिल है। जिसके कारण शरीर में इंसुलिन की मांग अधिक हो जाती है और डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
