Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Israel के लोग दूसरे देशों की तुलना में जीते हैं ज्यादा, बीमार न पड़े इसलिए करते हैं ये काम?
7 अक्टूबर को आतंकी हमले के बाद इजराइल और आतंकी संगठन HAMAS के बीच युद्ध जारी है। युद्ध तकनीकी दक्षता के लिहाज से इजराइल की एयरफोर्स अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथे नंबर पर है। लेकिन आप जानते हैं कि जितने ये लोग साहसी होते हैं उतने ही जिजीविषा से भरे होते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि डब्लूएचओ की Life expectancy and Healthy life expectancy रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल की गिनती उन टॉप 10 देशों में होती है, जहां के लोगों को बीमारियां कम होती हैं और वो तकरीबन 100 साल तक जीते हैं।
दुनिया में कुछ जगहों को ब्लू जोन कहा जाता है और यहां के अधिकतर लोगों की उम्र 100 साल तक पहुंच जाती है। इजरायल भी कुछ इसी तरह का देश है, जहां लोग कम बीमार पड़ते हैं और ज्यादा जीते हैं। आइए जानते हैं इनके लंबा जीना का रहस्य-

इजरायली लोगों की लंबी उम्र के पीछे सरकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई सलाह है। यहां की सरकार लोगों से कम नमक खाने के लिए कहती है। क्योंकि ज्यादा नमक लेने से हाइपरटेंशन होता है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का मुख्य कारण है।
इजराली खाते हैं ऐसा फूड्स
ऐसे फूड्स खाती है, जिसमें पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स हों। ये हेल्दी फैट्स कैनोला, ऑलिव, सोयाबीन, कॉर्न, सनफ्लॉवर, फ्लैक्स सीड्स के तेल और एवोकाडो, बादाम, सैलमन आदि में मिलते हैं।
पैक्ड फूड को लेकर रहते हैं सतर्क
इजराइल में भी अधिकतर जनता पैक्ड फूड पर आश्रित हैं। , लेकिन यह खरीदने के दौरान खास तरह की सावधानी भी बरतते हैं। जब भी पैक्ड फूड खरीदते हैं तो यह पैक पर देखकर जान लेते हैं कि इसके सेवन से क्या फायदा होगा और कितना नुकसान? इसके साथ ही यहां की सरकार लोगों से कोई भी चीज पैकेट देखकर खरीदने के लिए कहती है। जिससे उस फूड के अंदर मौजूद पोषक तत्व और हानिकारक चीजों की जानकारी हो सके। हेल्दी रहने के लिए यह काम बहुत जरुरी है।
खाते हैं खास किस्म के आटे की रोटी
इजराइल के लोगों की लंबी उम्र का एक राज है खास किस्म का आटा। यह खास किस्म का आटा साबुत अनाज से निर्मित किया जाता है! इस आटे में काफी मात्रा में फाइबर, विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी हितकर है। इसके साथ ही यहां के लोग ब्रेड और अन्य बेक्ड आइटम बनाने के लिए भी यही आटा इस्तेमाल में लाते हैं। इजराइल के लोग पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड फैट्स का सेवन करते हैं।
बढ़ती उम्र में रखते हैं न्यूट्रिशन का ख्याल
बुढ़ापे में जानलेवा बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए इस उम्र में इजरायली न्यूट्रिशन का ज्यादा ध्यान रखते हैं। न्यूट्रिशनल डाइट लेने से क्रॉनिक बीमारी दूर रहती है और शरीर में जान रहती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications