Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
अगर आप भी सोया चाप के शौकीन हैं, तो रेडीमेड चाप खानें से बचें, वरना बिगड़ सकती है सेहत
readymade soya chaap Side effect : वेजिटेरियन में पनीर के बाद सोया चाप का खूब क्रेज है। इसे शाकाहरियों का चिकन भी कहा जाता है। इसके अलावा इसमें खूब प्रोटीन होता है। बाजार में चाप के नाम पर ढे़रों विकल्प मिलते हैं। अगर आप भी सोया चाप खाने के शौकीन हैं और बाजार से रेडीमेड खरीदकर खाते हैं, तो आपको सर्तक होने की जरुरत है।
रेडीमेड सोया चाप खानें में आपको बेशक स्वादिष्ट लग सकती है लेकिन ये सेहत के लिहाज से आपको बीमार बना सकती हैं।

आइए जानते हैं रेडीमेड सोया चाप खरीदकर खाने के नुकसान-
दिल के लिए नुकसानदायक
बाजार से तैयार यानी रेडीमेड सोया चाप में ट्रांस फैट खूब होता है। जो हमारे दिल और उसकी धड़कन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं हैं। अधिक ट्रांस फैट की वजह से हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
आर्टिफिशियल केमिकल का खतरा
रेडीमेड सोया चाप में अर्टिफिशियल केमिकल और प्रिर्जेटिव्स खूब मिलाए जाते हैं। जिसकी वजह से पेट संबंधी समस्याएं और एलर्जिक रिएक्शन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
सोडियम का मात्रा अधिक
रेडीमेड सोया चाप में सोडियम यानी नमक की मात्रा ज़्यादा होती है। ज्यादा सोडियम खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। हाई बीपी की समस्या आपको दिल की बीमारियां दे सकती है। इसलिए एक्सपर्ट भी रेडीमेड या डिब्बा बंद चाप की जगह घर पर बना हुआ चाप खाने की सलाह देता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
कई जगह सोया के नाम पर मैदा चाप बेचा जा रहा है
डिब्बा बंद या रेडीमेड सोयाचाप के नाम पर मैदा चाप भी बेचा जा रहा है। ज्यादा नॉलेज नहीं होने की वजह से लोग इसे खरीदकर खा भी लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि मैदा आंतों में चिपककर आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं दे सकता है।
सोया चाप बनाने का घर में तरीका
अगर आप सोया चाप के बहुत शौकीन हैं, तो इसे घर पर भी अच्छे से तैयार कर सकते हैं। इसका तरीका आसान ही है।
सबसे पहले 1 कप सोयाबीन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद अगली सुबह सोयाबीन को अच्छी तरह पीसकर महीन पेस्ट बना लें। 1 कप सोया चंक्स को भी उबलकर नरम कर लें और इसका भी पेस्ट बना लें। अब दोनों के पेस्ट को एक साथ मिलाकर अपने टेस्ट के हिसाब से मसाले मिलाएं। नमक व मैदा मिलाएं। इसमें थोड़ा पानी भी मिलाकर गूंथ लें। अब इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर रोटी की तरह बेल लें और चाकू की मदद से इसकी पतली-पतली स्लाइस काट लें। अब इन तैयार स्लाइस को आइसक्रीम स्टिक पर अच्छे से लपेट लें । अब पानी उबाले और इनमें सोयाबीन स्टिक्स को डालकर पका लें। जब ये पक जाएं तो इन्हें ठंडा होने दे। लीजीए आपका सोयाचाप तैयार हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications