Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चालीस+ में फिट रहने का राज

ध्यान में रखें-
1. व्यायाम- कोशिश करें कि आप रोज़ाना 3 से 6 घंटों तक नियमित व्यायाम करें। इसके अलावा चाहें तो रोज सुबह जौगिंग करने चली जाया करें या फिर अपना नाम योगा क्लास या फिर जिम में लिखवा लें। इससे शरीर का स्टैमिना बढ़ेगा और जिंदगी में जितना भी तनाव है वह दूर होगा। इसके अलावा दिल के रोग संबधी बीमारियां भी नहीं होगीं।
2. विटामिन- विटामिन हमारे शरीर में कई काम करने के लिए मदद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ विटामिन जैसे, विटामिन सी, कॉलोजन क्रिया में महत्वपूर्ण योगदाम देने के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करता है। खट्टे फल, नींबू, संतरा, आंवला, टमाटर, अमरुद जैसे पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। इसके साथ फॉलिक एसिड, बी 6 और बी 12 भी महत्वपूर्ण विटामिन हैं। ध्यान रहे कि अपने सुबह की शुरुआत सूरज की किरण लेने से करें, इससे अपने अंदर के विटामिन डी की कमी को पूरा करें।
3. कैल्शियम- हमारे शरीर में 30 साल तक हड्डियों का विकास होता है और धीरे धीरे आगे के सालों में वह विकास रुक जाता है। अगर हड्डी में कैल्शिम की कमी होगी तो आगे चल कर आस्टिओपरोसिस होने का खतरा होता है। अपने आहार में दूध, दही, पनीर, सिंघाड़े, मछली आदि को शामिल करें। कैल्शियम शरीर में तभी काम करता है, जब पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल हों, इसलिए मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व आहार में होने बहुत जरुरी हैं, इसलिए हरी सब्जियां खाएं।
4. नमक कम खाएं- अधिक नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ ही हड्डियों को भी नुक्सान पहुंचाता है, इसलिए नमक पूरे दिन में 5-7 ग्राम ही लें। खाने में ऊपर से नमक डालने से बचें। काला नमक, सेंधा नमक और मोटा नमक, सादा नमक की जगह लिया जा सकता है पर इसकी मात्रा भी सीमित रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
