Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मोटी कहने से युवतियों को हो सकता है मोटापा
(आईएएनएस)| क्या आपके माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त, शिक्षक आपको मोटी कहकर बुलाते हैं? तो सावधान हो जाइए। एक अध्ययन के मुताबिक, युवतियों को मोटा कहर बुलाने से उन्हें मोटापा हो सकता है। अध्ययन के मुताबिक, जिन लड़कियों को दस साल की उम्र में मोटी कहकर बुलाया जाता है, उन्हें 19 साल की उम्र में मोटापा होने की संभावना ज्यादा होती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस में मनोविज्ञान की सहायक प्रोफेसर ए. जेनेट टॉमियामा ने कहा, "साधारण तौर पर बहुत मोटा कहे जाने का असर लगभग एक दशक बाद पड़ता है।" ये हैं 11 ट्रिक्स जो बदल दे आपके बेडोल फिगर को

उन्होंने बताया, "यहां तक कि हमारे आंकड़ों से उनके वजन, उनकी आय, नस्ल, किशोरी अवस्था में पहुंचने की उनकी उम्र जैसी बातों को हटाने के बाद भी यह प्रभाव बना रहा।" अध्ययन में 1,213 अफ्रीकी-अमेरिकी लड़कियों और 1,166 उत्तरी कैलिफोर्निया, सिनसिनेटी और वशिंगटन की श्वेत लड़कियों को शामिल किया गया। इनमें स 58 फीसदी लड़कियों को 10 साल की उम्र में बहुत मोटी कहा जाता था।
शोधकर्ताओं ने पाया कि बचपन में मोटी कही जाने वाली लड़कियों में 19 साल की उम्र में मोटा होने की संभावना अन्य लड़कियों की तुलना में 1.66 गुना ज्यादा होती है।
अध्ययन के सह-लेखक और यूसी सांता बारबरा में स्नातक के छात्र जेफरी हंगर ने 'जेएएमए पेडिआट्रिक्स' शोधपत्र में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा, "हालिया शोध सुझाव देते हैं कि वजन बढ़ने या बढ़ने की बात कहे जाने से तनाव बढ़ता है जिससे व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाना खाने लगता है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
