Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
गर्ल्स! अगर फिट और टोंड बॉडी चाहिए तो जरूर खेलें यह 5 गेम
फिट और टोन बॉडी के लिए इन दिनों लड़कियां जिमिंग से लेकर नए-नए किस्म के वर्कआउट तक आजमा रही है। जबकि देखा जाए तो किसी भी तरह के व्यायाम के साथ अगर थोड़ा समय खेल कूद के लिए निकाला जाए तो शरीर को फिट बनाने का काम और आसान हो जाएगा। क्योंकि खेल भावना के साथ खेले जानें वाले खेल, न सिर्फ हमें एकजुटता सिखातें है, बल्कि यह हमारे शरीर के लिए पूर्ण व्यायाम की तरह काम करते है।
ऐसा इसलिए क्योंकि खेल में मस्ती के साथ-साथ फिटनेस का भी बढ़िया मेलजोल होता है। खेल में शारीरिक व्यायाम होने के कारण ही है, हमारा शरीर फिट और टोन्ड बना रहता है। तो आइए आज जानते कि लड़कियों के लिए ऐसे कौनसे पांच खेल है, जिन्हें नियमित रूप से खेलने पर शरीर को फिट बनाया जा सकता है।

वॉलीबॉल
पैरों को ताकतवर बनाने वाला यह खेल 6 खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है। चुंकि इस खेल में ऊंची छलांग के साथ ही डाइव यानी कि बॉल के लिए झपटा लगाना होता है, जिससे शरीर की भुजाएं और भी ताकतवर बनती है।

बॉस्केटबॉल
यह एक खेल है जो फिटनेस से जुड़े लगभग हर पहलू पर काम करता है। इस खेल में सामान्य तौर पर एक घंटे का गेम होता है, जिसमें खिलाड़ियों को ताकत और धीरज दोनों का सामनजस्य बैठाना होता है।

फुटबॉल
दुनियाभर में फूटबॉल खेलने वालों को सबसे फिट आंका जाता है। क्योंकि इस खेल के दौरान 11 खिलाड़ियों को लगातार एक बॉल को विरोधी पाले तक पहुंचाने के लिए शारीरिक दम और दिमागी खेल दोनों साथ- साथ दिखाना पड़ता है। इस खेल के दौरान लगने वाली दौड़ में शरीर की गति और सहनशक्ति बढ़ती है।

टेनिस
रैकेट के सहारें टेनिस बॉल को एक दूसरे के पाले में फेकने वाले इस गेम में शरीर के ऊपरी हिस्से का अच्छा खास व्यायाम हो जाता है। टेनिस खेलने वाले खिलाड़ी फिट, तेज और बलवान होते है। साथ ही साथ तेज दौड़ और आई कॉन्टेक्ट बनाएं रखने में शरीर की मसल्स टोन हो जाती है।

अल्टीमेट फ्रिजबी
यह खेल भारत में बिलकुल नया है, लेकिन इस एक ही खेल में लगभग तमाम खेलों का वर्कआउट हो जाता है। असल में इस खेल को फ्लाइंग डिस्क के साथ खेला जाता है, साथ ही इस खेल को खेलते हुए खिलाड़ियों को तेज दौड़नें के साथ ही ऊंची छलांग और आई कॉन्टेक्ट बनाना पड़ता है। इसी वजह से इस एक खेल से सभी शारारिक एक्सरसाइज पूरी हो जाती है। इसका एक गेम 30-40 मिनिट का होता है जिसमें दोनों टीमों के 7-7 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते है।



Click it and Unblock the Notifications
