Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में कितनी बार चेंज करें या धोएं अपनी ब्रा

यदि आपको इस बात को सुन कर हंसी आ रही है तो ज़रा इस बात पर एक बार जरुर गौर फरमाइये। हम सर्दियों से जुड़ी कई चीज़ें देख संभल कर करते हैं लेकिन क्या आपने कभी अपने कपड़ों के बारे में ध्यान दिया है। कई लोंगो का मानना है कि सर्दियों में वे आराम से अपनी ब्रा को बिना धोए कुछ हफ्तों तक पहन सकते हैं।
कई मलिाओं ने इस बात का खुलासा किया है कि सर्दियों में उन्हें कम पसीना आता है और इस वजह से उन्हें रोज रोज ब्रा धोने की जरुरत नहीं पड़ती। ब्रा को एक बार पहनने पर वह गंदी नहीं होती। पर क्या आपका भी ऐसा मानना है। आइये जानते हैं इस बात पर एक्सपर्ट क्या बोलते हैं:

एक्सपर्ट का मानना है कि आपको अपने अंडरगार्मेंट के दोंनो सेट्स रेगुलर धोने चाहिये भले वह कौन सा मौसम हो। बिना धुले हुए अंदरगार्मेंट्स को लगातार चार से पांच दिन लगातार नहीं पहननी चाहिये। वहीअंडगार्मेंट्स अगर आप रोजाना पहनेंगी तो आपको फंगल इंफेक्शन हो सकता है जिस कारण से खुजली और रैश के साथ साथ कई अन्य स्किन की बीमारियां हो सकती हैं।

हमेशा याद रखिये कि अगर आपको सर्दियों में भले पसीना ना हो रहा हो, तो भी आप ढेर सारे कपड़े और स्वेटर्स शरीर पर लाद कर रखती हैं, जिससे शरीर में बाहर की हवा नहीं लगती। बैक्टीरिया को पनपने केलिये बस इतना ही काफी होता है। तो ऐसे में सर्दियों में भी जरुरी है कि आप अपने अंडररगार्मेंट को रोजाना बदलें।
कई महिलाओं का यह भी मानना है कि अंडरगार्मेंट्स को रोजाना धोने से उनकी इलास्टिक लूज़ हो जाती है। हां इस बात में थोड़ी सच्चाई तो है पर इस चक्कर में आप अपने शरीर को बीमारियों का घर बना लें तो यह बात बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसलिये सर्दियों में आपको हर रोज़ अपनी ब्रा को चेंज जरुर करना चाहिये।

वे महिलाएं जो ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं, उन्हें अपनी ब्रा रोजाना बदलनी चाहिये नहीं तो उनसे उनके बेबी को इंफेक्शन होने के चांस हो जाते हैं। वे महिलाएं जो जिम में एक्सरसाइज़ करती हैं और स्पोर्ट्स ब्रा पहनती है उन्हें तो रोज़ अपनी ब्रा धोनी चाहिये।
क्या आप जानती हैं कि हमारे शरीर पर 1 दिन में कम से कम 1 बिलियन डेड स्किन की परतें जमती हैं इसलिये अंडरवायर ब्रा पहनने वाली लड़कियों को सर्दियों में अपनी ब्रा जरुर धुलते रहना चाहिये क्योंकि इसटाइप की ब्रा में उनके फोल्डस में बैक्टीरिया का जमाव हो जाता है।
वे लोग जिनकी स्किन संवेदनशील है उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिये कि वे अपनी ब्रा को सर्दियों में धोती रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
