Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
महिलाओं के लिए सेक्स के दौरान दर्द कम करने के टिप्स
जैसा कि हम जानते हैं कि यौन क्रीडा पूरी तरह आनंददायक होनी चाहिए और यौन अंगों को पूरा आनंद महसूस होना चाहिए।
यह बात छुपी हुई नहीं है कि यौन संबंध पति-पत्नी के जीवन का एक अहम हिस्सा है और यदि यह सही तरह किया जाये तो ये एक आनंददायक अहसास है।
जब पार्टनर्स के बीच शारीरिक संबंध अच्छे होते हैं तो, इससे उनका रिश्ता मजबूत होता है। चाहे हम माने या ना माने, एक रिश्ते में शारीरिक संबंध बहुत अहमियत रखते हैं।
यदि बैडरूम में कोई समस्या है तो इससे रिश्तों में दरार पड़ती है, जो कि कई लोगों की ज़िंदगी की में होता है। जैसा कि हम जानते हैं कि यौन क्रीडा पूरी तरह आनंददायक होनी चाहिए और यौन अंगों को पूरा आनंद महसूस होना चाहिए। ऐसी कई समस्याएँ हैं जो सेक्स के मजे को खराब करती हैं।
पुरुष के जननांग की शिथिलता या ज्यादा देर तक सेक्स नहीं कर पाना आदि सेक्स से जुड़ी सामान्य समस्याएँ हैं। यह भी देखा गया है कि कई महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है, कई प्रकार के इन्फेक्शन्स और योनि के टाइट होने के कारण ऐसा होता है।
इसलिए, हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जो महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द से निजात दे सकती हैं।

टिप #1
फॉरप्ले यानि सेक्स से पहले अन्य क्रीड़ाओं से उत्तेजना की एक मुख्य भूमिका है, क्यों कि फॉरप्ले यदि लंबा होता है तो इससे उत्तेजना के कारण महिला की योनि में तरल पदार्थ स्त्रावित होता है। इससे पुरुष का अंग योनि में आसानी से प्रवेश करता है। यदि योनि में तरल पदार्थ नहीं होगा तो ज्यादा दर्द होगा।

टिप #2
कई महिलाओं की योनि में ड्राइनेस होती है जो कि डिहाइड्रेशन, पोषण की कमी, एलर्जी, संक्रमण आदि से होती है। ऐसे में महिला का तरल पदार्थ दर्द को कम करने में नाकाम रहता है, यदि ऐसा रहता है तो बाज़ार में उपलब्ध जैल बेस्ड या वॉटर बेस्ड ल्यूब्रिकेंट खरीदकर सेक्स के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं।

टिप #3
महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होने का अन्य कारण है तनाव और चिंता। बहुत सी महिलाएं सेक्स के दौरान तनाव में रहती हैं, या तो उन्हें शर्म आती है या वे उनके शरीर के बारे में असहज होती हैं। यदि महिला तनाव में रहती है तो तरल पदार्थ का स्त्राव सही तरह नहीं हो पाता है जिससे दर्द होता है। इसलिए एक महिला के लिए यह ज़रूरी है कि रिलेक्स रहें और सेक्स का आनंद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
