Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
निप्पल में आए ये बदलाव हो सकते है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
महिलाओं के निप्पल बहुत ही ज्यादा सेंसेटिव पार्ट होता है, निप्पल में आए साधारण से बदलाव से महिलाएं अपने सेहत के बारे में मालूम कर सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि निप्पल में आए अचानक बदलाव से महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर के बारे में मालूम कर सकती है।
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए ब्रेस्ट का समय-समय पर कैसे जांच करनी चाहिए इस बारे में सभी महिलाएं अवेयर है, अगर निप्पल के आस-पास के स्किन में बदलाव आया है या निप्पल में बेवजह खुजली हो रही है तो बिना देर किये डॉक्टर से जांच करवायें क्योंकि ये ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के लिए इन 7 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करें महिलाएं

निप्पल में खुजली
शायद आपको पता नहीं कि बहुत ज्यादा काम करने या रगड़ने पर निप्पल में खुजली होना, लाल होना, पपड़ी जैसा निकलना एग्जीमा होने का लक्षण होता है।

निप्पल में गांठ
निप्पल के चारो तरफ गांठ और कुछ नहीं हेयर फॉलिकल्स होता है। लेकिन जब ये हेयर फॉलिकल साइज में बढ़ने लगते हैं तब इसमें बहुत दर्द, खुजली और पपड़ी जैसा स्किन से निकलने लगता है। ये इंफेक्शन या कैंसर होने के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह लें।

निप्पल में दर्द
ब्रेस्ट फिडिंग के शुरूआती दौर में निप्पल का फट जाना या सूज जाना आम होता है। अगर ये चीज लगातार निप्पल के साथ हो रही है तो सचेत हो जाइएं।
अगर दर्द कम नहीं हो रहा है तो हो सकता है इनगोर्ज्ड ब्रेस्ट होने का प्रॉबल्म है, जिसके कारण दर्द सहन से बाहर हो रहा हैं। अगर आप ब्रेस्टफिड नहीं करवाते हैं हो सकता है ये कैंडीडा यीस्ट के कारण हुए इंफेक्शन के वजह से हो रहा है।

निपल्ल पर बाल होना
निप्पल पर बाल होना भी एक सामान्य बात है। अगर आपके निप्पल के पास गहरे बाल उग रहे हैं तो उन्हें सोच समझकर निकालें। जहां बाल उग रहे है अगर वहां लगातार दर्द हो रहा है और ये बाल ज्यादा मात्रा में उग रहे हैं और खुजली हो रही है तो देर न कीजीए डॉक्टर को दिखाइए, ये कैंसर और इंफेक्शन का संकेत है।

निप्पल घुमा या उल्टा हुआ
कुछ महिलाओं के निप्पल घुमे हुए होते हैं और लेकिन इसमें कोई डरने जैसी बात नहीं है। कनेक्टिव टिशु के कारण निप्पल नीचे की तरफ या उल्टा हो जाता है। ये छोटे से सर्जरी से ठीक भी हो जाता है।

निप्पल से डिस्चार्ज
ब्रेस्डफीड न करवाने के बावजूद निप्पल से डिस्चार्ज होता है। निप्पल को दबाने पर सफेद, नीला-हरा रंग का लिक्विड निकलता है, जिसको लेकर उतना चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन ब्लड निकलने पर तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।

निप्पल में कोई संवेदना नहीं होना
अगर निप्पल को छूने पर कुछ महसूस नहीं हो रहा है तो हो सकता है निप्पल पीर्सिंग करने से नर्व डैमेज हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
