Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
छोटे ब्रेस्ट की वजह से आती है शर्म, तो अभी से शुरू कर दें ये 5 योगासन

जिस तरह लड़कियों के बड़े स्तन उन्हें हीन भावना का शिकार बनाते हैं, ठीक उसी तरह से यदि किसी लड़की के स्तन छोटे रह जाएं तो उनके लिए भी यह एक बड़ी समस्या और शर्म का विषय बन जाती है। यही नहीं अगर वह खाने में अच्छी डाइट भी ले या फिर अपना वजन बढ़ा भी ले तो भी उसके स्तन छोटे साइज के ही रहते हैं।
वैसे तो इन दिनों बाजार में स्तनों के आकार को बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक, पिल्स, मसाजिंग क्रीम से लेकर ब्रेस्ट इनलार्जमेंट के लिए सर्जरी भी उपलब्ध है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि केवल योगा करने मात्र से ही आप अपने ब्रेस्ट के साइज को दोगुना कर सकती हैं।

जी हां, योगा करने से आपके शरीर को कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा और तो और आपके पैसे भी बचेगें और पूरा स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। योगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है इसलिए समय मिलने पर आज से ही बताए गए इन 5 योगासनों को अपनी जिंदगी में अहमियत देना शुरू कर दें।
भुजंगासन
इस आसन को कोबरा पोज भी कहते हैं। इसे करना बेहद आसान है। यह आपके छोटे स्तनों को कम समय में बड़ा करने तथा उन्हें सही आकार देने में लाभ पहुंचाएगा। आप इसे सुबह सुबह या फिर दोपहर के लंच से 3-4 घंटे बाद कर सकती हैं। इस पोज को करते वक्त कम से कम 20-30 सेकंड तक उसी अवस्था में रहें। इस पोज से आपके ब्रेस्ट के आस पास के मसल्स में खिंचाव आएगा, जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ेगा।
धनुरासन
इस आसन को बो पोज भी कहते हैं। इसमें शरीर का आकार धनुष की तरह बन जाता है। आप इस आसन को सुबह या फिर शाम को कर सकती हैं। इसे करते वक्त कम से कम 40-60 सेकंड तक उसी अवस्था में रहें। धनुरासन से ब्रेस्ट के आस पास की मासपेशियों में खिचाव आता हैं जिससे ब्रेस्ट के पास ब्लड सर्कुलेशन बढ जाता है।
गोमुखासन
इस योगा को काऊ पोज़ भी कहा जाता है। यह पोज आपकी ऊपर की बॉडी के द्वारा किया जाता है। जिसको करने के लिए अपने हाथो को कंधे के सीध ले कर जाएं। अपने उलथे हाथ को पीछे की और लेकर जाएं सीधे हाथ को भी पीछे ले जाते हुए दोनों हाथ को छूने की कोशिश करें। इस अवस्था को अपोजिट डायरेक्शन मे फिर से दोहरिये। इससे आपको बहुत फायदा मिलगा।
वृक्षासन
वृक्षासन को ट्री पोज़ भी कहते हैं। आप इस योग को सुबह या शाम के समय कर सकती हैं। इसे करते वक्त अपने पैरों को कम से कम 1 मिनट तक इसी पोजिशन में बनाए रखें। इससे ब्रेस्ट की टिशूज स्ट्रेच होती है जिससे ब्रेस्ट को बढ़ाने में मदद मिलती है।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन को कैमल पोज़ भी कहा जाता है। इसे करने के लिए आप अपने घुटनों के बल आराम से बैठ जाए। अब आप थोड़ा सा पीछे की और झुक कर अपने सीधे हाथ से अपने सीधे पैर के एंकल को छुए और अपने उल्टे हाथ से उल्टे पैर के एंकल को छुए और इस पोजीशन मे आप कम से कम 5 से 10 मिनट तक रहे। इस अवस्था को कम से कम 10 बार जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











