Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
माहवारी आने पर इन चीजों को खाने से करें परहेज
मासिक धर्म यानी पीरियड आने पर महिलाएं इन दिनों काफी सुस्त हो जाती है। पीरियड के दिनों में महिलाएं दर्द, ऐंठन और सुस्ती से परेशान रहती है। इस दौरान कुछ लड़कियों को तो मूड स्विंग की प्रॉब्लम भी काफी रहती है और कुछ तो डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। इन दिनों महिलाओं को कुछ भी खाने से बचना चाहिए और हेल्दी ही खाना चाहिए। नहीं तो मूड और पेट में एंठन और भी ज्यादा बढ़ जाती है। मासिक धर्म के दौरान अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
हम आपको पहले अपने आर्टिकल के माध्यम से बता चुके हैं, कि आपको मासिक धर्म के समय कौन सी चीज़े खानी चाहिये। पर आज हम आपको यह जानकारी देगें कि आपको अपने पीरियड के समय किन-किन चीजों को खाने से बचना चाहिये।

गैस बनाने वाले पदार्थ
पदार्थ यह ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें खाने से आपके पेट में गैस बनना शुरु हो जाएगी। केन फूड, चिप्स आदि खाने के बजाए साबुत आहार खाएं जो कि हेल्दी होते हैं। मेवे भी खाए जा सकते हैं।

वसा से भरा मीट
मीट में काफी ज्यादा सैच्यूरेटेड फैट होता है जिससे पेट की सूजन और दर्द बढ़ सकती है। अगर पेट में पहले से ही दर्द हो रहा है तो यह उसे और भी ज्यादा दर्दनाक बना देगा। पीरियड्स के समय मीट खाने से बचें। इसकी बजाए आप मछली का सेवन कर सकती हैं।

बेक किया हुआ फूड
बेक किया हुआ फूड खाफी टेस्टी होता है लेकिन इसमें बहुत ही ज्यादा ट्रांस फैट होता है। यह आपके एस्ट्रोजन लेवल को बढ़ा सकता है, यूट्रस में दर्द पैदा कर सकता है। इसकी जगह पर आप ब्रेड खा सकती हैं, जिससे आपको काफी सारा फाइबर मिले।

चीनी युक्त फूड
केक, कुकीज, कैंडी और चीनी युक्त पेय पीरियड्स के समय और भी ज्यादा दर्द पैदा करते हैं। अगर आपको इन दिनों मीठा खाने का मन करे तो, आप मीठे फल जैसे, आम, तरबूज या सेब आदि खा सकती हैं।

आइसक्रीम, चीज और क्रीम
कई लोगों को डेयरी प्रोडक्ट पसंद होते हैं, लेकिन इनमें फैट होने की वजह से यह पीरियड्स के दौरान नहीं खाए जाने चाहिये। इन दिनों क्रीमी और चीजी डिश ना खाएं। अगर आपको आइसक्रीम खाने का मन करे तो डेयरी प्रोडक्ट वाली आइसक्रीम न खा कर बर्फ वाली आइसक्रीम खाएं।

कैफीन
कैफीन आपके क्रैंप को बढ़ा कर पीरियड्स को अनियमित कर सकती है। साथ ही यह मूड स्विंग और सोने में परेशानी पैदा करती है। पीरियड्स के दौरान कॉफी नहीं पीनी चाहिये। आप इसके अलावा चाय पियें।

शराब
शराब पीएमएस को और भी ज्यादा बिगाड़ सकती है, यह मूड को खराब कर सकती है और डिप्रेशन पैदा कर सकती है। यह खून को और भी ज्यादा पतला बनाती है, जिससे पीरियड्स कई दिनों के लिये बढ़ सकते हैं। चाय पीजिये ना कि शराब।



Click it and Unblock the Notifications











