Latest Updates
-
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल
सेक्सी बैक पाने के लिए इन आसान सी तरकीबों से हटाएं Bra Fat
बढ़ते वजन के साथ ब्रा फैट अधिकांश महिलाओं को परेशान करता है। यह बहुत ही खराब लगता है, खासतौर पर जब टाइट फिटिंग के कपड़े पहनते हैं। वैसे यह ब्रा फैट, कसरत ना करने, वजन बढ़ने और प्रेगनेंसी के बाद एकदम से नजर आता है।
अक्सर महिलाएं ब्रा फैट से परेशान रहती हैं। जो मोटी महिलाएं होती हैं उन्हें तो ब्रा फैट होता ही है साथ ही दुबली पतली महिलाओं को भी ब्रा फैट की शिकायत रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जिनकी मदद से आप ब्रा फैट की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो तरीके-

गरम पानी का सेवन करें
गरम पानी का सेवन नियमित सुबह उठ कर रोजाना करें, गरम पानी के सेवन से भी आपके शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है, सुबह खाली पेट सेवन के साथ यदि आप अपने खाने के आधे घंटे बाद भी एक गिलास का गरम पानी का सेवन करते है, तो आपके शरीर में जमी चर्बी को तेजी से घटने में मदद मिलती है, और जब आपके शरीर की चर्बी कम होगी तो ब्रा के स्ट्रिप की चारों तरफ की चर्बी को भी कम होने में मदद मिलेगी।

स्क्वेट्स
स्क्वेट्स करने से भी अपर बॉडी का फैट जाता है। यह एक सरल व्यायाम है। आप अपने शरीर को कम करने के लिए एक सरल स्थिति से शुरू करें फिर अपने घुटने मोड़ें और फिर वापस उसी स्थिति में आए। यह एक्सरसाइज न केवल आपके हिप्स के फैट का कम करने में मदद करती है बल्कि पैर की मांसपेशियों को भी टोन करती है।

जम्पिंग रॉ
अगर आपको अपने शोल्डर और ब्रेस्ट के आसपास वाला एरिया टोंड करना है तो आप जॉम्पिंग कर सकती है। इससे आपके बेक पॉर्शन पर प्रेशर बनेगा और आपके शोल्डर के आसपास का फैट कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगां।

विटामिन सी है जरूरी
अगर आप बहुत अधिक तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। विटामिन सी युक्त आहार के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित हो सकता है। इसमें कार्निटाइन नामक तत्व भी पाया जाता है जो शरीर के फैट्स को बर्न करने में सहायक है। संतरे, शिमला-मिर्च, टमाटर, नींबू व अन्य साइट्रस फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।

डम्बल
इसके लिए डम्बल हाथ में पकड़कर सीधे खड़ी हो जाएं। अपनी गर्दन आगे ओर झुकायें। और अब अपने कंधों को ऊपर उठाएं। ऐसे कि वे आपके कानों को छू सकें। यह व्यायाम आपकी कमर के लिए काफी लाभप्रद होता है। इसके बाद सामान्य मुद्रा में आ जाएं। नीचे आते समय सांस अंदर लें और ऊपर जाते समय सांस छोड़ें। इस बात का खयाल रखें कि आपको इस दौरान अपनी कोहनी नहीं मोड़नी है। केवल कंधों के जरिये ही व्यायाम करना है।

पुशअप
फैट को कम करने के लिए पुशअप बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है क्योंकि यह बहुत ही आसानी से आप कहीं भी कर सकते हैं।
इसके चार प्रकार हैं-आगे की तरफ, पीछे की तरफ, ऊपर और नीचे की तरफ। इसे करने के दौरान आपके हाथ पूरी तरह सीधे होने चाहिए जिससे इसका पूरा फायदा मिले। इसे करने के लिए हाथों को फर्श पर रखें और आपके दोनों हाथ कंधों के नीचे और कमर सीधी होनी चाहिए। अब अपनी कुहनियों को मोड़ें और सीने को फर्श के नजदीक लाएं। फिर वापस उसी स्थिति में लौट आएं। ऐसे 16 राउंड करें।

शोल्डर या डम्बल प्रेस
यह चेस्ट प्रेस की तरह ही काम करती है। लेकिन यह सीने के साथ बाजुओं के लिए भी अच्छी होती है। इसे करने के लिए दोनों हाथों में डंबल लेकर कुर्सी पर बैठें और दोनों पैरों को फैलाकर मजबूती से जमीन पर रखें। अब डंबल को उठाकर अपने काम के समानांतर लाने का प्रयास करें। सिर सीधा रखें और धीरे-धीरे डंबल को नीचे ले जाएं। इसे 10-10 के चार सेट करें।

संतुलित आहार
पेट कम करने के लिए संतुलित आहार का सेवन जरूरी है। खाने में विटामिन-सी युक्त आहार जैसे नींबू, अंगूर, बेर और संतरे को शामिल करें क्योंकि यह फैट को जल्द से जल्द बर्न करके शरीर को शेप में लाने में मदद करते हैं। साथ ही गाजर, पत्ता गोभी, ब्रोकली, सेब और तरबूज आदि शरीर से पानी और वसा सोखने में बहुत सहायक होते हैं। इसके अलावा ज्यादा वसा युक्त आहार से दूर रहें।

धनुरासन
नियमित योग के जरिए भी पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। जैसे धनुर आसन इस आसन को करने के लिए आप पहले पेट के बल लेट जायें। इस पोजीशन में आपके हाथ नीचे की ओर होने चाहिये। धीरे-धीरे अपने पैर और सिर व कंधा ऊपर की ओर उठायें। सही पोजीशन आने पर अपने हाथों से पैरों को कस कर पकड़ लें। इस पोजीशन में करीब 10 सेकेंड तक बने रहें। इसके अलावा पश्चिमोत्थालन आसन इस आसन क्रिया में आपके पेट पर दबाव पड़ता है, जिसका सीधा प्रभाव पेट की चर्बी पर पड़ता है। इससे आपका पेट अंदर की ओर पुश होगा। यदि आपका पेट आगे की ओर कुछ ज्यादा ही निकल आया है तो इस आसन से आपको काफी लाभ होगा।



Click it and Unblock the Notifications