Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
दबाने से क्या बढ़ जाते है स्तनों का आकार, जानिए ये सच है या मिथ
ब्रेस्ट का महत्व केवल शिशुओं को दूध पिलाने के लिए ही नहीं बल्कि शारीरिक सौंदर्य को लेकर भी है। लड़कियों के ब्रेस्ट उनके शरीर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, इसलिए महिलाएं अपने ब्रेस्ट को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़कियों के शरीर का विकास लड़कों की तुलना में तेजी से होता है।
लड़कियों के ब्रेस्ट किशोरावस्था के दौरान बढ़ना शुरू होते हैं। कई बार इसकी शुरुआत 8 साल की उम्र से शुरू हो जाती हैं, लेकिन 13 साल तक शायद ये बहुत ना बढ़े। स्तन 21 साल की उम्र तक इनका विकास होता रहता है, और ये उम्र भर थोडे़ छोटे या बढ़े भी होते रहते हैं। हर शरीर के अनुसार ब्रेस्ट साइज भी उसी विकास से होता है।

स्तन को दबाने का क्या होता है असर?
कई लोगों में स्तनों को लेकर ये गलतफहमी है कि स्तनों को दबाने से इनकी साइज में बढ़ोत्तरी होती है। यह महज एक भ्रम है क्योंकि आज तक इतने रिसर्च हुए जिसके मुताबिक ऐसा कोई भी सिचुएशन नहींं है और जब स्तनों को दबाने से उसका साइज बड़ा होने लगे।

इन वजहों से भी बढ़ता है स्तन
अगर कोई स्त्री भारी सामान उठाती है या शादी के बाद बच्चा होने पर उसे स्तनपान कराती है तो स्तन का आकार बढ़ने लगता है। इसके अलावा ऐसी कई सारी एक्सरसाइज है जिसकी वजह से भी स्तनों का आकार बढ़ जाता है। लेकिन बता दें कि ऐसा करने से सिर्फ उनके शेप में फ़र्क़ आता है आकार पहले जितना ही रहता है।

ये तरीका हो सकता है जानलेवा
कुछ लोग स्तन को बढ़ाने के लिए क्रीम व अनेक प्रकार के औषधि का भी इस्तेमाल करते हैं पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है। सिर्फ ब्रेस्ट इम्प्लांट के जरिए ही ब्रेस्ट की साइज बढ़ाई जा सकती है।इसमें जरा सी लापरवाही होने पर आपको ब्रेस्ट कैंसर हो सकती है या जान भी जा सकती है।

क्या लड़कों के छूने से बढ़ जाते हैं ब्रेस्ट
कुछ लोगों का ये भी मानना है कि शारीरिक संबंध बनाने के वजह से लड़कियों का स्तन एकदम से बढ़ जाते हैं। पर ऐसा कुछ नहीं ये भी सिर्फ एक मिथक है, जिसे लोग सच मान लेते हैं। इसलिए इस बात को लेकर बेफिक्र रहिए की दबाने से स्तन का साइज बढ़ जाएगा।
छाती बढ़ाने के लिए लैवेंडर का तेल काफी उपयोगी माना जाता है, लेकिन यह काफी महंगा आता है। अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहती हैं तो नारियल या सरसों का तेल भी इसके लिए बेस्ट है। कोई भी ऐसा तेल मत इस्तेमाल करें, जिसमें केमिकल हों। अलग-अलग कंपनियों द्वारा बनाये जाने वाले हेयर ऑयल भी कतई मत लगायें। केवल प्राकृतिक तेल ही फायदेमंद होते हैं। इसके लिए भी कम से कम पॉंच और अधिकतम 15 मिनट मालिश करें।
एक सर्वेक्षण के अनुसार ज्यादातर पुरुष और महिलाएं C-कप साइज को परफेक्ट मानते हैं। इसके अलावा D और DD को भी आइडियल साइज माना जाता है। C- Cup साइज में ब्रा का आकार 82 - 84 सेमी तक होता है, वहीं D के लिए 85-87 सेमी और DD के लिए 90-92 सेमी होती है। हालांकि कई देशों में इसके अलग मानक होते हैं।
अगर आप अपने स्तन की सही ग्रोथ चाहती हैं, तो हमेशा सही पोश्चर में बैठें और खड़ी हों। अगर आप नियमित रूप से व्यायाम या फिर योग करती हैं, तो भी आपके ब्रेस्ट का आकार अच्छा बना रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
