Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पीरियड के दौरान वजाइना में फंस गया मेन्स्ट्रुअल कप, ये है निकालने का सही तरीका
क्या आप कुछ इस स्थिति में हैं, तो प्लीज घबराएं नहीं! यहां पर आपको मेन्स्ट्रुअल कप को किस तरह से हटाने के स्टेप बताने जा रहें है। जिससे आपको इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
जब मेन्स्ट्रुअल कप को यूज करने की बात आती है,सबसे पहले तो ये बात दिमाग में आती है कि इसको इस्तेमाल कैसे करते है? लीक होगा या नहीं? क्या ये सुरक्षित है? और प्रश्नों की लिस्ट बस चलती रहती है। लेकिन एक बहुत ही अहम सवाल है जो हर किसी के मन को झकझोर कर रख देता है. ये कि क्या होगा अगर मेंस्ट्रुअल कप मेरे वाजाइना में फंस जाए?

मेन्स्ट्रुअल कप को लेकर सवाल ?
ये एक स्वाभाविक सवाल है और अब हमें यह देखना होगा कि क्या यह वास्तव में हो सकता है या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो हम इसके बारे में कैसे जान सकते हैं?
आपको तो बता ही होगा कि आपकी वजाइना ना तो काफी गहरी होती है और ना ही किसी गुफा की तरह। आपका गर्भाशय ग्रीवा (uterine cervix) एक आरामदायक और बहुत नैरो है। इसका मतलब ये है कि मेन्स्ट्रुअल कप आपके शरीर के अंदर घुस नहीं सकता है। इसलिए चिंता करना बंद करें! एक बार जब ये अंदर आ जाता है, तो इसके जाने के लिए केवल एक ही जगह होती है, उसका बाहर आना।

मेन्स्ट्रुअल कप अभी यूज करना सीखा है ?
लेकिन अगर आप मेन्स्ट्रुअल कप अभी यूज करना सीखा है तो हो सकता हो कि आपको इसे निकालनें में थोड़ी सी परेशानी हो। इसलिए धैर्य रखें।
सबसे पहले, मेन्स्ट्रुअल कप की सील तोड़ने के बाद, कप के बेस को निचोड़ें और आराम से और लगातार दबाते हुए धीरे से बाहर निकालें। ये टैम्पोन को बाहर निकालने से थोड़ा अलग है और इसमें लगभग 5 सेकंड अधिक समय लगेगा। आप इसको निकाललने के लिए अपने वजाइना को आराम से खोलने के लिए टॉयलेट या टब के किनारे पर एक पैर को ऊपर उठाकर कोशिश भी कर सकते हैं।

मेन्स्ट्रुअल कप नहीं नकल रहा तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से करें संपर्क
दूसरा तरीका ये है कि योनि में एक साफ उंगली और अंगूठा डालें और कप के बेस को महसूस करें। अपनी पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों का यूज करते हुए, नीचे की ओर झुकें ताकि कप तक पहुंचना आसान हो। रिम की सील को तोड़ने की कोशिश करने के लिए कप की बॉडी को अपनी उंगली और अंगूठे के बीच (कई बार) मजबूती से स्क्विज करें और फिर धीरे से बाहर की ओर खींचें। अगर ये भी काम नहीं करता है, तो अपनी उंगली को रिम तक चलाएं और कप के रिम और उस सरफेज के बीच हवा जाने का स्थिति बनाएं और अंगुली को अंदर की ओर दबाएं,फिर धीरे से बाहर निकालें। एक बार ये सही से निकल जाए तो अपने वजाइना को साफ पानी से धोएं और आपने हाथ को साबुन से साफ करें।
अगर ये उपाय भी काम नहीं करते हैं आपको कप को हटाने में मदद करने के लिए किसी सहेली/ साथी से पूछना पड़ सकता है, लेकिन सबसे अच्छा विकल्प स्त्री रोग विशेषज्ञ या प्रशिक्षित नर्स से मिलना है जो योनि के अंदर फंसे मासिक धर्म कप को आसानी से हटा सकता है।

मेन्स्ट्रुअल कप क्या है और ये वास्तव में कैसे काम करता है ?
मेन्स्ट्रुअल कप सैनिटरी पैड और वजाइना टैम्पोन के लिए एक इको फ्रैडली और आपकी पॉकेट के अनुकूल ऑप्शन हैं जिनका यूज मेन्स्ट्रुअल हाईजीन के उद्देश्य से किया जाता है। जबकि वे 1930 टाइम के आसपास रहे हैं, इका यूज केवल पिछले कुछ सालों में ही लोकप्रिय हुआ है। मेन्स्ट्रुअल कप नरम सिलिकॉन से बना एक छोटा कप के आकार का इक्यूपमेंट होता है जिसे आपकी अवधि के दौरान ब्लड को इकट्ठा करने के लिए वजाइना में डाला जाता है। ये मासिक धर्म का रक्त एकत्र करता है, जबकि सैनिटरी पैड और टैम्पोन रक्त को सोख लेते हैं।
सभी नई चीजों की तरह, मेन्स्ट्रुअल कप को योनि से डालने और हटाने के लिए थोड़ा पेशेंस और प्रेक्टिस की जरूरत होती है। एक बार जब आप इस प्रक्रिया के लिए अभ्यस्त हो जाते हैं, तो मेन्स्ट्रुअल कप के अंदर और बाहर निकालना बहुत आसान होता है।
Disclaimer: We do not endorse this article's methods and claims. Take these only as suggestions. Before following any such treatment/medication/diet, please consult a doctor.



Click it and Unblock the Notifications
