Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
महिलाओं को ये चीजें उतारकर सोनी चाहिए, नहीं तो ये आदत कर सकती हैं बीमार
दिनभर महिलाएं घर और ऑफिस का काम करते हुए पूरी तरह थक जाती है। थकान की वजह से कई बार महिलाएं अपनी पर्सनल केयर की तरफ ध्यान नहीं दे पाती हैं। खान-पान की तो अनदेखी करती ही हैं, साथ ही सोते समय कई बार महिलाएं ऐसी गलतियां कर देती हैं जो बार-बार दोहराने पर आपको बीमारी कर सकती हैं। जी हां, महिलाओं को रात को सोते समय कुछ चीजों को उतारकर सोना चाहिए, नहीं तो वह गंभीर बीमारी का शिकार हो सकती है।

टाइट कपड़े
विशेषज्ञों की मानें तो रात में सोते समय ढीले और साफ कपड़े पहनकर सोना चाहिए। थकावट के चलते टाइट कपड़ों में सो जाना चाहिए क्योंकि पूरे दिन टाइट कपड़ें पहनने से रक्त प्रवाह पर असर पड़ता है। और पसीने के कारण उसमें चिपक जाते हैं, इसलिए साफ़ कपड़े पहनें।

अंडरगार्मेंट्स
महिलाएं आमतौर पर दिनभर अंडरगार्मेंट्स पहने ही रहती हैं और रात में भी इन अंडरगार्मेंट्स को पहनकर सो जाती है। लेकिन इससे प्राइवेट पार्ट्स का टेंपरेचर शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा होता है। साथ ही यहां नमी की भी आशंका बनी रहती है, जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। बिना कपड़ों के सोने से इन अंगों में इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

बालों में लगाने वाली चीजें
अधिकतर भारतीय महिलाएं घर पर काम करते हुए कई महिलाएं हेयर पिन, जूड़ा पिन और क्लिप्स जैसी एसेसरीज को बालों में इस्तेमाल करती हैं। रात को भी सोते समय लगाकर सो जाती है। लेकिन क्या आप जानती है कि इन्हें लगाकर सोने से नींद तो खराब होती ही है साथ ही इनके चुभने का डर होता है।

कांटेक्ट लेंस
कुछ महिलाएं इतना थकी होती है कि वह कांटेक्ट लेंस लगाकर सो जाती है। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करना से कांटेक्ट लेंस खिसककर इधर-उधर शिफ्ट हो सकते हैं। साथ ही सोते हुए आंखों में लेंस की वजह से कॉर्निया को जरूरी ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

मेकअप लगाकर सोना
रात में सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह उतारना चाहिए। क्योंकि स्किन पर मेकअप का बुरा असर भी हो सकता है, इसलिए सोते समय चेहरे को अच्छे तरीके से साफ कर लें ताकि मेकअप आपके चेहरे पर रात-भर न रहे। रात-भर अगर आप मेकअप को चेहरे पर लगा छोड़ देंगी तो इसका बुरा प्रभाव आपकी त्वचा पर पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
