Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
सेक्स के तुरंत बाद पेशाब करने से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है? जानें सही जवाब
कई महिलाएं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए नेचुरल तरीका अपनाती है। इन्हीं तरीकों में से एक है इंटरकोर्स के बाद पेशाब करना। महिलाओं को लगता हैं कि ऐसा करने से वो अनचाहे गर्भ से बच सकती हैं। इसके अलावा प्रेगनेंसी प्लान कर रही अधिकांश महिलाएं इंटरकोर्स के बाद पेशाब नहीं करती हैं।
हालांकि गाइनाकोलॉजिस्ट यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचने के लिए हर बार इंटरकोर्स के बाद पेशाब करने की सलाह देते हैं। लेकिन अगर आप प्रेगनेंट होने की कोशिश कर रही हैं तो क्या सेक्स के बाद आपको पेशाब करना चाहिए? क्या योनि से स्पर्म बाहर निकलने के बाद भी आप प्रेगनेंट हो सकती हैं। आइए विस्तार से जानें...


सेक्स के बाद पेशाब करने से गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है?
सेक्स के बाद पेशाब करने से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। ये एक तरह का मिथक है। सेक्स के बाद पेशाब करने से गर्भधारण की संभावना पर कोई असर नहीं पड़ता है। बल्कि आप UTI से पीड़ित हैं तो सेक्स के करने के बाद तुरंत पेशाब करें। और यदि नहीं और आप अभी प्रेगनेंसी से बचना चाहती है तो सुरक्षित सेक्स का रास्ता चुनें।

सेक्स के बाद स्पर्म लीक क्यों होता है?
सेक्स के बाद स्पर्म लीक होना सामान्य सी बात है। हर स्खलन में 20 से 400 लाख तक स्पर्म मौजूद रहते हैं। स्खलन के तुरंत बाद 35 प्रतिशत स्पर्म सीमेन से अलग होकर गर्भाशय ग्रीवा में चले जाते हैं। स्पर्म प्रजनन मार्ग से होते हुए एक मिनट के अंदर फैलोपियन ट्यूब में चले जाते हैं। इनमें से कुछ स्पर्म योनि के पोस्टिरियर फोरनिक्स में रह जाते हैं जबकि कुछ स्पर्म नष्ट हो जाते हैं।
बाकी बचे स्पर्म प्रोटीन और विटामिन युक्त तरल पदार्थों के साथ योनि से बाहर निकल जाते हैं। यदि सेक्स के बाद योनि से अधिक मात्रा में तरल पदार्थ बाहर निकलता है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सीमेन का सिर्फ 10 प्रतिशत ही स्पर्म होता है। जब तक आप पेशाब के लिए उठती हैं तब तक स्पर्म गर्भाशय ग्रीवा में प्रवेश कर चुका होता है।

स्पर्म लीक होने के बाद भी प्रेगनेंट हुआ जा सकता है?
कई महिलाएं स्पर्म लीकेज से बचने के लिए सेक्स के बाद स्पर्म को योनि के अंदर रखने के लिए आपको लेटने, पैरों को ऊपर उठाए रखती है। सेक्स के बाद बाथरूम न जाने पर भी कई बार स्पर्म योनि से बाहर गिरने लगता है। लेकिन इससे भी प्रेग्नेंसी की संभावना पर असर नहीं पड़ता है।
सेक्स के बाद स्पर्म को योनि के अंदर रखने के लिए आपको लेटने, पैरों को ऊपर उठाने या कोई खास चीज करने की आवश्यकता नहीं है। कई शोध में यह बात पूरी तरह गलत साबित हो चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications