Latest Updates
-
Meat Lentil Combo Dal Gosht Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
किस समय जन्मा बच्चा होता है भाग्यशाली? टाइम ऑफ बर्थ से जानें कितना लकी है आपका बेबी -
Crispy Corn Snack Makki Tikki Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी टिक्की -
क्या E20 पेट्रोल मीठा होता है? जानें सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां -
प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका -
Telegram Ban in India: NEET परीक्षा से पहले सरकार ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम? जानें फायदे और नुकसान -
Chef's Secret Method Chicken Biryani Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी लजीज बिरयानी -
Muharram 2026: मुहर्रम कब है? 16 या 17 जून, जानें भारत में कब दिखेगा नया चांद और क्या है इसका महत्व -
सांतवा बड़ा मंगल आज: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए तुरंत करें ये 5 महाउपाय, दूर होंगे सभी संकट और कर्ज -
International Day of Family Remittances 2026: आज के दिन क्यों मनाते है अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस
World Cup 2023: क्रिकेट मैच के दौरान आखिर क्या-क्या खाते हैं क्रिकेटर? कैसे रखते हैं खुद को फिट?
Indian Cricketers Diet Plan: आज से वर्ल्डकप टूर्नामेंट शुरु हो चुका है। 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक खचाखच एक से बढ़कर एक रोमांचक क्रिकेट मैच देखने को मिलेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को अपने नाम करने के लिए हमारे क्रिकेटर्स कई टीमों के साथ भिड़ेंगे।
लेकिन कभी आपने सोचा है कि इन सभी व्यस्त शेड्यूल और नॉन-स्टॉप मैचों के बीच इंडियन क्रिकेटर खुद को कैसे फिट रखते हैं और क्या खाते हैं? जो ग्राउंड में इन्हें एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ ही रिकॉर्ड बनाने में मदद करता है।
क्रिकेट की दुनिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा है और प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने के लिए लोग जी जान लगा देते है। क्रिकेटरों को भी टीम में बने रहने के लिए दिन-रात पसीना बहाकर फिट रहना पड़ता है। फिट रहने के लिए सही एक्सरसाइज के साथ सही डाइट का होना बेहद जरुरी है। एक अच्छी डाइट से न सिर्फ बेहतरीन फिटनेस पाई जा सकती है बल्कि इस पर क्रिकेटर्स की परफॉर्मेंस पूरी तरह निर्भर करती हैं।
आज हम आपको क्रिकेटरों के डाइट प्लान के बारे में बताने जा रहे है इस डाइट प्लान को अपनाकर आप भी इनकी तरह बन सकते है फिट।

संतुलित पोषण है जरुरी
एक क्रिकेटर के डाइट में बैलेंस्ड न्यूट्रिशियन होना बेहद जरुरी है। पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट मैदान पर लंबे समय तक रहने के लिए एनर्जी देताहैं, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों की रिकवरी और विकास में सहायता करता हैं। भोजन में शामिल किया गया स्वस्थ वसा समग्र कल्याण में योगदान करता है। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली फिटनेस और पोषण के प्रति अपने समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी गिनती दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर में होती है।
बेहतरीन फिटनेस के लिए विराट कोहली डाइट में उबली हुई सब्जियां खाते हैं। इन सब्जियों में सिर्फ नमक, काली मिर्च और नींबू डालकर खाते हैं। ओलिव ऑयल के साथ ग्रिल्ड हुई सलाद भी उनकी डाइट का मुख्य हिस्सा होता है। उनकी डाइट लीन प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट औ रपोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होती है।
प्री मैच डाइट
मैच से पहले क्रिकेटर्स हमेशा ऐसी डाइट का सेवन करते हैं, जो मैच के दौरान उन्हें भरपूर एनर्जी दे। इन भोजनों में आम तौर पर जटिल कार्बोहाइड्रेट, जैसे साबुत अनाज और लीन प्रोटीन को शामिल किया जाता है। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के लिए आने से पहले कई बार पवेलियन में केले खाते हुए देखा गया है। आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर भोजन खाया जाता है ताकि उन्हें आसानी से पचा सकें। इससे दौड़ने और मैदान में उतरने की किसी खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता में कोई बाधा नहीं आती है।
हाइड्रेशन
क्रिकेटरों के लिए हाइड्रेशन सबसे जरुरी है। खासकर टेस्ट मैचों के दौरान जो पूरे पांच दिनों तक चलते हैं। अक्सर, मैच के दौरान एक्स्ट्रा या टीम के नॉन-प्लेइंग स्टाफ को ओवर ब्रेक के दौरान क्रिकेटरों के लिए पानी और एनर्जी ड्रिंक ले जाते हुए देखा जाता है। खासकर गर्मियों के मैचों के दौरान ज्यादा देखा जाता है। प्रॉपर हाइड्रेशन संज्ञानात्मक कार्य का सर्पोट करता है, ऐंठन की समस्या को रोकता है और अच्छा परफॉर्म करने में मदद करता है।
मैच के बाद डाइट
क्रिकेट मैचों के दौरान फिजिकल रिकवरी के लिए अच्छी डाइट की जरुरत होती है। जो खिलाड़ियों की मांसपेशियों की मरम्मत में सहायता करें। इसके अलावा शरीर के ग्लाइकोजन भंडार को फिर से भरने के लिए प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के कॉम्बिनेशन फूड को डाइट में शामिल करते है। मैच के बाद रिकवरी के खिलाड़ियों को 3 से 5 व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें विभिन्न तरह की रोटियों के साथ हरी सब्जियां, भूने हुए आलू, दाल प्रमुख होते हैं। जो खिलाड़ी मांस खाना पसंद करते हैं उनके लिए चिकन, लैम्ब और फिश भी होती है। इसके अलावा ज्यादातर खिलाड़ियों की पसंदीदा आइसक्रीम भी सर्व की जाती है।
स्टेमिना के लिए स्नैक
मैच के दौरान क्रिकेटर अक्सर प्रैक्टिस सेशन और मैचों के बीच अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए पौष्टिक स्नैक्स पर भरोसा करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पोर्ट्स डाइटीशियन के अनुसार, फल, सैंडविच और एनर्जी बार जैसे स्नैक्स पोषक तत्वों के सुविधाजनक स्रोत प्रदान करते हैं। बस इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि इनमें वसा की मात्रा कम होनी चाहिए क्योंकि यह पाचन को धीमा कर देती है।
घर का बना खाना
हमने कई खिलाड़ियों की डाइट और फिटनेस के किस्से सुने हैं। ज्यादात्तर क्रिकेटर्स घर का खाना खाने पर तवज्जो देते हैं। विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या जैसे क्रिकेटरों ने बीसीसीआई टीवी के साथ कई साक्षात्कारों में इस बात पर जोर दिया है कि घर का बना खाना स्वच्छ पोषण का सबसे अच्छा स्रोत है।
सप्लीमेंट और सुपरफूड
कुछ क्रिकेटर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए सप्लीमेंट और सुपरफूड का सहारा लेते हैं। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी शाकाहारी हैं, जैसे अश्विन और कोहली, जो प्रोटीन शेक से अपना प्रोटीन का इंटेक पूरा करते हैं। यहां तक कि भारी कसरत करने वाले मांसाहारी खिलाड़ी भी प्रोटीन शेक का विकल्प चुनते हैं। मयंक अग्रवाल जैसे क्रिकेटर भी प्लांट बेस्ड आधारित प्रोटीन सप्लीमेंट का समर्थन करते हैं। इसके अतिरिक्त कई खिलाड़ी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फलों और सब्जियों से अपनी डाइट की न्यूट्रिशियन की कमी को पूरा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications