Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
World Food Safety Day: घी-मक्खन से लेकर दूध में भी मिलावट, ऐसे करें घर में असली नकली की पहचान
दूध हमारे सेहत की प्राथमिक जरूरतों में से एक है। दूध ही नहीं, बल्कि दूध से निर्मित उत्पादों जैसे पनीर, मक्खन, दही और घी का भी हम दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए सेवन करते हैं। हाल ही में खाद्य विभाग की छापेमारी में कई जगहों पर मिलावटी पनीर से लेकर घी पकड़ने की खबरे सामने आई थी।
यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार नकली और मिलावटी दूध और दूध से निर्मित उत्पादों को पकड़ने की बाते सामने आती रही है। खासतौर पर फेस्टिव सीजन में यह तो बहुत आम बात हो जाती है। पिछले कई सालों में दूध और दूध से बने तमाम उत्पादों में मिलावट का खेल चल रहा है

मुनाफा कमाने के लिए लालची दुकानदार दूध, घी, खोया, पनीर, आदि में कितना कुछ मिलाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। इस World Food Safety Day पर हम आपके साथ कुछ काम के टिप्स शेयर करने जा रहे हैं कि अगर आपको शक है कि आपके डेयरी प्रोडक्ट में मिलावट है तो आप इस तरह घर पर भी पता कर सकते हैं।
डेयरी प्रॉडक्ट असली है या नकली कैसे पता करें?
दूध की शुद्धता कैसे मालूम करें (How To Check Adulteration In Milk)
दूध में मिलावट के लिए यूरिया- डिटर्जेंट मिलाया जाता है। इसकी पहचान के लिए दूध और पानी को समान मात्रा में टेस्ट ट्यूब में लें और अब इसे हिलाकर देखें , अगर झाग बन रहा है तो दूध में मिलावट की गई है।
पनीर असली है या नकली कैसे पता करें ( How To Check Adulteration In Paneer)
पनीर की शुद्धता उसकी नरमी से पता की जाती है। इसके लिए पनीर को अपनी उंगलियों से दबाएं। अगर पनीर टुकड़ों में टूट जाए, तो मतलब कि इसमें बेकिंग सोडा की मिलावटी की गई है। इसके अलावा पनीर को पानी में थोड़ी देर के लिए उबालकर ठंडा करें और फिर उसमें थोड़ा सोयाबीन पाउडर मिलाएं। अगर पनीर का रंग हल्का लाल हो जाए, तो यह इस बात का संकेत है कि पनीर में डिटर्जेंट या यूरिया मिलाया गया है।
मावा कैसे पहचानें (How To Check Adulteration In Mawa)
मावे में मिलावट पता करने के लिए पहले थोड़ा सा मावा उंगलियों पर ले और उसे मसल कर देखें, अगर मावे में चिकनाहट है तो वह असली है। इसके अलावा मावे को कुछ मात्रा में गर्म करें और ठंडा होने पर आयोडीन की एक दो बूंद डाल कर देखें। अगर मावे का रंग बदलकर बैंगनी हो जाए तो समझ जाए कि वो मिलावटी है।
असली-नकली घी का कैसे मालूम करे (How To Check Adulteration In Ghee)
घी में काफी मिलावट के मामले सामने आते है। ज्यादात्तर घी में आलू या डालडा की मिलावटी की जाती है। घी में मिलावट पता करने के लिए एक गिलास पानी लें और इसमें एक चम्मच घी डाल कर दें। अगर घी पानी में तैरकर ऊपर आ जाए तो समझ जाए कि घी असली है। नकली घी पानी में तैरने की बजाय बर्तन में नीचे की ओर डूब जाएगा।
इसके अलावा अगर घी को एक चम्मच में जलाकर देखें अगर इसका रंग हल्का सा ब्राउन दिखने लगे तो समझ लें कि असली है। वहीं नकली घी पिघलने में समय लगाएगा और इसका रंग पीला ही बना रहेगा।
मक्खन (How To Check Adulteration In Butter)
FSSAI के मुताबिक मक्खन में लोग स्टार्च की मिलावट करते है। जिसे पकड़ना आसान नहीं होता है। पर एक ट्रिक से आप पता कर सकते हैं। एक कांच की कटोरी में पानी भरके इसमें आधा चम्मच मक्खन डाल दें और इसके ऊपर से आयोडीन के घोल की 2-3 बूंदे डाल दें। अगर मक्खन का रंग बैंगनी या नीला हो जाए, तो समझ जाए कि उसमें स्टार्च की मिलावट है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
