Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
World Food Safety Day: हेल्दी फूड भी हो सकता है अनहेल्दी, जानिए स्वास्थ और सुरक्षित भोजन खाने के टिप्स
संतुलित आहार एक ऐसी डाइट है जिसमें कई तरह के खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जो कैलोरी, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आपकी हेल्दी डाइट ही आपके शरीर को स्वास्थ्य रखने का तरीका है।
अगर आप अनहेल्दी फूड खाते हैं या अपने शरीर की आवश्यकता से ज्यादा खाते है तो इससे न सिर्फ आपका मोटापा बढ़ेगा, बल्कि कई अन्य बीमारियां भी आपकी चपेट में आएंगी। लेकिन हेल्दी खाने के साथ आपको खाने पकने, साफ-सफाई जैसी बातों पर भी ध्यान देने की खास जरूरत है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपको या आपके परिवार के अन्य सदस्यों को बीमार कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए स्वस्थ और सुरक्षित भोजन खाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

1. अच्छे से साफ करें अपने हाथ
किसी भी भोजन को खाने या बनाने से पहले, अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड के लिए साबुन और गुनगुने पानी से धोएं। ऐसा करने से आपके हाथ में मौजूद बैक्टीरिया और अन्य दूषित पदार्थों को खाने में मिलने से रोका जा सकता है।
2. फ्रेश और हाई क्वालिटी खाद्य पदार्थ चुनें
बाहर से खरीदने वाले अनाज और कोई भी खाद्य पदार्थ को खरीदते समय, फ्रेस फूड्स, मीट और डेयरी उत्पाद चुनें। इसके साथ ही एक्सपाइरी डेट को चेक करें और पदार्थ की क्वालिटी को भी चैक करें।
3. खाने को सही से करें स्टोर
मार्केट से लाएं गए किसी भी खाने की ताजगी बनाए रखने और उसे खराब होने से बचाने के लिए स्टोरेज गाइडलाइन्स को फॉलो करें। गर्मी के कारण खराब होने वाली वस्तुओं को सही तापमान पर स्टोर करके रखें।
4. किचन को रखें क्लीन
अपने किचन में खाना बनाने से पहले किसी भी बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए अपने खाना पकाने के क्षेत्र, काउंटरटॉप्स और बर्तनों को अच्छे से साफ करें।
5. खाने को अच्छी तरह पकाएं
आप अपने खाने को अच्छी तरह से पकाएं, खासकर मीट, सीफूड को अच्छे से न पकाने पर उसमें बैक्टीरिया रह जाते हैं साथ ही ये आपके हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है है। इसलिए खाने के पकने की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दें।
6. डाइट में फल और सब्जियां करें शामिल
अपनी डाइट में रोजाना फलों और सब्जियों को शामिल करने का लक्ष्य रखें। फ्रेस सब्जियां और फल आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं जो आपके हेल्थ को बेहतर बनाएं रखने में मददगार है।
7. प्रोसेस्ड फूड्स और अतिरिक्त शुगर करें सीमित
प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड्स को अपनी डाइट में कम शामिल करें, क्योंकि ये आपके हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। आपके लिए जब भी संभव हो हेल्दी और नेचुरल खाद्य पदार्थ ही खाने का विकल्प चुनें।
8. हाइड्रेटेड रहें
गर्मी हो या कोई अन्य मौसम हाइड्रेटेड रहना आपके सेहत के लिए जरूरी है। इसलिए आप पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। चीनी वाले ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन करने से परहेज करें और पानी, हर्बल चाय या इन्फ्यूज्ड पानी का विकल्प ही चुनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
