Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Mental Health Day 2023: जब दिमाग में मचे खलबली, शांत करने के लिए करें ये 5 काम
World Mental Health Day 2023 : अक्सर दिन ढलने के साथ ही दिमाग भी थक जाता है। ऐसा लगता है जैसे अब बस बहुत हो गया। शरीर तो सुस्त पड़ता ही है दिमाग भी जैसे सोचने-समझने या कुछ काम करने की शक्ति खो देता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें हर छोटी-छोटी बातों पर बड़ा तनाव हो जाता है।
ऐसे में घर से लेकर वर्कप्लेस तक आपका मन शांत नहीं हो पाता है और हर काम आपको बोझ सा लग सकता है। अगर आप खुद को मानसिक तौर पर थका हुआ मान रहे हैं, तो आपको दिमाग को शांत रखने के लिए ये 5 काम करना चाहिए। यकीन मानिए आप खुद को तरो ताजा और स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे।

अच्छी नींद लें
शरीर और दिमाग दोनों को ही पूरे आराम की जरूरत होती है. आप लेटकर भी अगर तनावभरी चीजों के बारे में सोचते हैं तो आप अपने दिमाग को आराम नहीं दे रहे हैं। इसलिए 7-8 घंटे की पूरी नींद लीजिए और कोशिश कीजिए जागते समय आप बुरी चीजें सोचकर स्ट्रेस पैदा ना करें।
खानपान
अपने खानपान को ऐसा रखिए जिससे आपका दिमाग भी फ्रेश महसूस करे। अखरोट, बादाम, डार्क चॉकलेट, कॉफी और अंडे दिमाग के लिए सुपरफूड माने जाते हैं। ये आपके दिमाग की सेहत को बनाए रखते हैं।
एक्सरसाइज
कुछ देर सबकुछ भूलकर अपने पसंद की किसी एक्सरसाइज को करने में मन लगाइए। कभी-कभी कमरे की लाइट बंद करके अपने मनपसंद गाने पर थिरकने से भी शरीर और दिमाग अच्छा महसूस करते हैं।
स्ट्रेस फ्री बाथ
गर्म पानी से नहाने पर शरीर की थकान दूर होती है तो वहीं ठंडे पानी से नहाने पर ताजगी का एहसास होता है. आप अपने पसंद की बाथ ले सकते हैं जिससे आपको अच्छा फील होने लगे।
ब्रीदिंग एक्सरसाइज
यह एक विशेष प्राणायाम है, जो आपकी श्वास को नियंत्रित करती है। इसमें सांस लेते समय एक नथुने को बंद रखना और फिर सांस छोड़ते समय दूसरे नथुने को बंद रखना होता है। इसके बाद दूसरे नथुने के साथ ये प्रक्रिया दोहराई जाती है। ऐसा करने से आपके नर्वस सिस्टम संतुलित होती है और समय के साथ यह आपके तनाव को कम करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications