Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Mental Health Day 2023: ये है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाने की वजह? जानें इतिहास, महत्व और थीम
World Mental Health Day 2023 : मानसिक स्वास्थ्य एक गंभीर समस्या के तौर पर देखी जाती है। इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। ताकि लोग इसे हल्के में लेकर नजरअंदाज करने से बचें। आइए जानते हैं कि क्या है इसका इतिहास, क्यों मनाया जाता है और क्या महत्व है इस दिन का।

इतिहास
पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। जिसके बाद साल1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रांड ने इसे मनाने की सलाह दी। तबसे ही यह दिवस विश्वस्तर पर मनाया जाने लगा।
मनाने का मकसद
मेंटल हेल्थ डे मनाए जाने के पीछे का मकसद लोगों को इस विषय के बारे में जागरुक करना है। बहुत से लोग डिप्रेशन और तनाव के चलते आत्महत्या तक करने पर मजबूर हो जाते हैं। इस दिन जगह-जगह सेमिनार और डिस्कशन किया जाता है और मानिसक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के साथ ही इससे बचने के तरीकों के बारे में भी बताया जाता है।
इस साल की थीम
हर साल मेंटल हेल्थ अलग-अलग थीम को लक्ष्यकर सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल वर्ल्ड फाउंडेशन ऑफ मेंटल हेल्थ द्वारा इस दिवस की थीम मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट (Mental health is a universal human right) रखी गई है।
मानसिक रोग के लक्षण
- लगातार उदास रहना
- मूड का बार-बार बदलना
- असामान्य बर्ताव करना
- अचानक से गुस्सा होना और अचानक से हंसना
- घबराहट या दर्द होना आदि।
- क्या होता है मानसिक रोग
क्या है मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या
तनाव, चिंता और अवसाद या फिर किसी भी तरह की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या मानसिक रोगों की श्रेणी में आता है। मानसिक रोगी की मनोदशा और स्वास्थ्य का असर उसके स्वभाव में देखने को मिलता है। ऐसा व्यक्ति अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता है। एक सर्वे के मुताबिक देश के 59 फीसदी से अधिक लोगों को लगता है कि वह अवसाद की स्थिति से जूझ रहे हैं। लेकिन वह अपने परिवार व दोस्तों से इसका जिक्र नहीं करते हैं। क्योंकि कहीं ना कहीं आज भी मानसिक बीमारी हमारे देश एक वर्जित विषय के तौर पर देखा जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications