Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
World Pneumonia Day 2025: निमोनिया से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, जल्दी होगी रिकवरी
Pneumonia Diet In Hindi: निमोनिया फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिससे ज्यादातर छोटे बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं। निमोनिया एक प्रकार का फेफड़ों में होने वाला संक्रमण है, जो वायरस, बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण के कारण होता है। निमोनिया होने पर फेफड़ों में हवा की थैली में सूजन आ जाती है और उसमें तरल या पस भर जाता है। इसके कारण सांस लेने में कठिनाई होती है और शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अगर समय पर इलाज न मिले, तो मरीज की जान जाने का भी खतरा होता है। निमोनिया होने पर डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों का सेवन करने के साथ ही आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को भी शामिल करें। जी हां, कुछ ऐसे फूड्स है, जो निमोनिया से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। हर साल 12 नवंबर को दुनिया भर में 'विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य निमोनिया के प्रति लोगों को जागरूक करना है। तो आइए, जानते हैं निमोनिया होने पर क्या खाना चाहिए -

हरी पत्तेदार सब्जियां
ठंड के मौसम में मार्केट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बथुआ और सरसों जैसी सब्जियां आने लगती है। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने और इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। ऐसे में, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से आपकी निमोनिया की शिकायत खत्म हो सकती है।
विटामिन-सी से भरपूर फूड्स
अगर आप निमोनिया से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विटामिन-सी रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। दरअसल, विटामिन-सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे संक्रमण को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में नींबू, संतरा, आंवला और कीवी जैसे खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं।
हल्दी
निमोनिया से राहत दिलाने में हल्दी फायदेमंद साबित हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। आप रोजाना रात को सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
प्रोटीन से भरपूर फूड्स
निमोनिया से पीड़ित लोगों को प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, प्रोटीन रिच फूड्स डैमेज सेल्स की मरम्मत करने के साथ नए सेल्स को बनाने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप दाल, अंडे, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली और बीन्स जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इनका बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन न करें, वरना आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
साबुत अनाज
साबुत अनाज का सेवन भी निमोनिया में बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, साबुत अनाज में सेलेनियम मौजूद होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, इनमें विटामिन-बी भी होता है, जो शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसके सेवन से शरीर के तापमान को नॉर्मल रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप क्विनोआ, ओट्स, जौ, ब्राउन राइस आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
