Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Zerodha के CEO नितिन कामत को आया माइल्ड स्ट्रोक, जानें ऐसा होने की वजह
Zerodha's CEO Nithin Kamath Health News : जानी मानी कंपनी जीरोधा के सीईओ नितिन कामत को माइल्ड स्ट्रोक अटैक आने की वजह से हॉस्पिटलाइज्ड होना पड़ा। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है।
उन्होंने खुद इसकी वजह भी बताई है कि " करीब छह हफ्ते पहले मुझे अचानक माइल्ड स्ट्रोक हुआ था। इसकी वजह पिता का देहांत, ठीक से नींद न पूरी होना, थकान, शरीर में पानी की कमी और ओवरवर्क की वजह से भी हो सकता है।"
उन्होंने पोस्ट में ही बताया कि उनका चेहरा एक तरफ थोड़ा सा झुक गया है। उन्हें पढ़ने-लिखने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने तीन से छह महीनों में ठीक हो जाने की उम्मीद भी जताई।

नितिन कामत अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की तस्वीरें शेयर करते रहते थे, ऐसे में उन्हें भी हैरानी है कि फिट रहने के बावजूद भी उन्हें कैसे ये स्ट्रोक आया। आइए समझते हैं कि स्ट्रोक आने की वजह और लक्षण
डॉक्टर्स ने दी लाइफस्टाइल बदलने की सलाह
डॉक्टर्स ने नितिन को रिकवरी के लिए लाइफस्टाइल और डेली रुटीन में कुछ चेंजेज लाने की सलाह दी है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद रिकवरी के लिए अच्छी लाइफस्टाइल मैंटेन करना जरुरी होता है। इसके लिए स्मोकिंग और एल्कोहल से दूरी बनाएं। क्योंकि ये दोनों चीजें स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार होते हैं। डाइट में में हरी सब्जियां और ताजे फलों का सेवन करें।
स्ट्रोक की वजह
- तनाव
- ओवर वर्कआउट
- खराब लाइफस्टाइल
- नींद की कमी
- थकान
- अनहेल्दी फूड का सेवन
- डिहाइड्रेशन
स्ट्रोक के लक्षण
- थकान होना
- कमजोरी होना
- सिरदर्द में दर्द
- चलने-फिरने में तकलीफ
- बॉडी का बैलेंस बिगड़ना
- बोलने में परेशानी
- धुंधला दिखाई देना
- शरीर के कई हिस्सों में सुन्न सा लगना
हार्ट स्ट्रोक से बचने के तरीके
- अच्छी नींद लें।
- हेल्दी डाइट लें।
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें।
- धूम्रपान और शराब पीने से बचे।
- डिब्बा बंद और जंक फूड खाने से बचे।
- ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचे।
- स्ट्रेस खत्म करने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
