Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दांत ही नहीं टूथपेस्ट से चमका सकते है रोजर्मरा की ये चीजें भी, ऐसे करें इस्तेमाल
Toothpaste Uses : टूथपेस्ट एक ऐसा पेस्ट या जेल डेंटिफ्राइस है जिसका उपयोग दांतों की सुंदरता बनाए रखने और ओरल हाइज़िन को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। ये ना सिर्फ दांतों में जमा गंदगी को साफ करता है बल्कि मुंह से दुर्गंध भी मिटाता है। दरअसल, टूथपेस्ट में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करने में प्रभावी तरीके से काम करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है डेंटल केयर के अलावा भी टूथपेस्ट कई चीजों में बड़े काम का है।
जी हां, अगर आप भी ये सोचते है कि टूथपेस्ट का यूज केवल ओरल हाइज़िन तक सीमित है तो आप गलत सोचते है। क्यूंकि टूथपेस्ट बड़े काम की चीज है। जिसका इस्तेमाल कई चीजों को साफ करने में किया जा सकता है।
जैसे कि:

बाथरूम सिंक को करें क्लीन
क्या आपके साथ भी ऐसा कई बार होता है कि ब्रश करते हुए टूथपेस्ट सिंक में गिर जाता है। और फिर आप उसे पानी ड़ालकर हटा देते है। तो बतादें कि जो पेस्ट सिंक में गिरा है उसे आप व्यर्थ ही पानी में बहाए इससे अच्छा है उसे ब्रश की सहायता से पूरे सिंक को धो लें। ऐसा करने से दो फायदे होंगे, पहला सिंक में जमा गंदगी हट जाएगी, साथ ही उसमें से जो बदबू आ रही है वो भी दूर हो जाएगी।
तांबे के बर्तनों को चमकाए
टूथपेस्ट का इस्तेमाल तांबे के बर्तनों की खूबसूरत मिटाने वाले दागों को हटाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए बर्तन पर कुछ देर के लिए टूथपेस्ट को तांबे के बर्तन पर रगड़ कर छोड़ दें। फिर इसे एक साफ कपड़े से रगड़ते हुए धीरे-धीरे पोंछ लें। फिर इसे हल्के गर्म पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछकर सुखा लें। यकीन मानिए ऐसा करने से बर्तन नए जैसा लगने लगेगा।
मिक्सर के जार को करें साफ
जब हम मिक्सर में मसाले पीसते है तो मिक्सी के जार के आसपास के कोने में मसाले फंस जाते है। जिसकी वजह से जार में कचरा जमा होने लगता है। जिसे साफ करने में टूथपेस्ट की मदद ली जा सकती है। इसके लिए पहले अपने मिक्सर को गीले कपड़े से पोंछकर साफ करें। अब इस पर एक टूथब्रश की मदद से टूथपेस्ट लगाएं और इसे अच्छे से रगड़ें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर से इसे हल्का पानी लगाकर स्क्रबर की मदद से साफ करें। आपका ग्राइंडर बिल्कुल नया नजर आएगा।
कपड़ों से दाग छुड़ाए
अगर आपके कपड़ों में लगा दाग बार-बार धोने पर भी साफ नहीं हो रहा तो इसके लिए आप टूथपेस्ट की मदद ले सकते है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि कपड़े पर टूथपेस्ट लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें, दाग मिट जाएगा।
चमकाए जूते
जूतों में जमा गंदगी साफ करना बड़ा ही मुश्किल टास्क है। क्यूंकि अगर उसे पानी से धोने की सोचें तो जूता सूखने में भी काफी समय लग जाता है। और अगर आपको कहीं बाहर जाना हो तो इतनी देर इंतजार करना संभव नहीं है। तो ऐसे में टूथपेस्ट आपके लिए काम की चीज साबित हो सकता है। यानि, जूतों पर जहां दाग हो वहां टूथपेस्ट लगाकर ब्रश से साफ करें और फिर पोछ दें। फिर देखिए आपको जूता कैसे चमक उठेगा।
चांदी चमकाए
कपड़ों और जूतों के साथ ही चांदी चमकाने में टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, सुनने में ये आपको भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये बात पूरी तरह सच है कि चांदी पर टूथपेस्ट लगाकर उसे ब्रश से रगड़ने से चांदी पर जमा गंदगी और कालापन हटने लगता है। ऐसा करके आप अपनी चांदी की ज्वैलरी या बर्तन को नए जैसा चमकदार बना सकते है।
दीवार के दाग हटाए
जिनके घर में छोटे बच्चे होते है उन घरों की दीवारों पर कलर पेंसिल के दाग दिखना बहुत आम बात है। जिसे हटाने के लिए बार-बार पेंट कराना भी संभव नहीं। ऐसी स्थिति में टूथपेस्ट आपके लिए यूजफूल साबित हो सकता है। क्यूंकि दीवार पर बने ये दाग टूथपेस्ट की मदद से आसानी से हटाए जा सकते है। इसके लिए हाथों में थोड़ा सा पेस्ट लेकर हल्के हाथों से दाग वाली जगह पर रगड़े। थोड़ी देर में सारा दाग साफ हो जाएगा।
प्रेस की प्लेट चमकाए
प्रेस की प्लेट में कई बार जलने के निशान लग जाते हैं। जिसे साफ करने के लिए अधिकांश लोग चाकू या स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, जिससे इस पर निशान बन जाते हैं और बहुत अच्छी सफाई भी नहीं हो पाती है। लेकिन अगर आप इस प्लेट को टूथपेस्ट से साफ करें तो वो नई-सी चमक उठेगी। इसके लिए प्रेस के प्लेट पर 5-10 मिनट के लिए पेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर इसे साफ टिश्यू से साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
