Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
जानिये कैसे सजाएं करवा चौथ की थाली
करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो शादी शुदा महिलाएं मनाती हैं। यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान का पर्व है।
ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ के व्रत की सही विधि
करवा चौथ में सुंदर थाली का बडा़ महत्व होता है। हर हाथ में एक सुंदर सी सजी थाली और उसमें रखा पूजा का समान बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी अवसर को देखते हुए आज हम आपको करवा चौथ की थाली को सजाना सिखाएंगे जिससे आप अपने पति का दिल जीत सकें।

ऐसे सजाएं करवा चौथ की थाली
1. एक स्टील या ब्रास की थाली लीजिये। यदि आप उसे कलर कर सकती हैं तो थाली को पेस्टल कलर या फिर लाल रंग के पेपर को चिपका दें। इसे आध्यात्मिक रूप देने के लिये इसमें स्वास्तिक बना दें।
यह भी पढ़ें- करवा चौथ व्रत पर कैसे रहें पूरी तरह स्वस्थ

2. अब थाली को किनारे की ओर रंग-बिरंगे नेट के कपडे़ से सजाएं। कपडे़ पर कुछ स्टोन और चमकते हुए सितारे भी लगा सकती हैं और फिर उसे थाली के किनारे चिपका सकती हैं।

3. थाली में कुमकुम और चावल को अलग-अलग छोटी कटोरी में रखें। थाली में दीया, अगरबत्ती, मिठाई और पानी भी रखें।

4. करवा, जो कि मिट्टी का मटका होता है, उसमें औरते पानी भर के चांद की पूजा करती हैं, तो ऐसे में आप उस पर पेन्ट से सुंदर डिजाइन बना सकती हैं। लाल रंग का पिषेश रूप से इस्तमाल करें तो अच्छा रहेगा।
5. चांद को देखने के लिये छलनी का प्रयोग होता है, यदि आपको इसे पहले इस्तमाल करना है तो इसे थाली के ऊपर ही रखें।

6. थाली को कवर करने के लिये आपको एक कपडे़ के टुकडे़ की आवश्यकता होगी। कपडे़ के लिये आप लाल रंग की चुनरी प्रिटं या फिर कॉटन का कपडा़ इस्तमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications