Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
सर्दियों में घर को सजाएं खास रंग के पर्दो से
मकान खरीदना अलग बात है लेकिन उसे घर बनाना अलग बात है। घर को सुखद और शांतिपूर्ण जगह बनाने के लिए उसका डेकोरेशन भी काफी मायने रखता है। आप घर जिस तरह से भी सजाती हैं, उससे आपका इंटीरियर डेकोरेशन सेंस समझ में आता है। कई बार हमें देखने को मिलता है कि घर बहुत अच्छा होता है लेकिन उसका रख - रखाव बेकार होता है, ऐसे में घर का ग्रेस नहीं रह जाता है। जैसे - गर्मियों में डार्क कलर के पर्दो को लगाना आदि। पर्दे, घर के डेकोरेशन में सबसे खास होते है। रूम छोटा हो या बड़ा, पर्दे उसे हमेशा सुंदर बनाते है और नया लुक देते है।
आजकल मार्केट में कई तरीके के पर्दे आते है लेकिन उनको किस तरह से, किस मौसम में लगाना है यह आपकी समझ पर निर्भर करता है। वैसे तो घरों में लोग अमूमन एक ही तरह के पर्दे साल भर लगाएं रखते है लेकिन अगर आप घर को अच्छे से डेकोरेट करना चाहती है तो हर मौसम में खास तरह के पर्दे लगाएं। जैसे - गर्मियों में लाइट कलर के, सर्दियों में डार्क कलर के आदि। पर्दो का रंग और टेक्चर आदि का सही चुनाव आपकी समझ पर निर्भर करता है। पर्दे का फ्रैब्रिक भी मौसम के हिसाब से चुनें तो अच्छा रहेगा। यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे है कि सर्दियों में अपने घर को किस तरह के पर्दो से सजाएं।

1) जमीनी रंग : इस खास टेक्सचर कलर के बारे कम ही लोग जानते है लेकिन यह बहुत रॉयल लुक देता है। अगर आपके घर के कमरे बड़े है तो यह कमरों को बेहद खूबसूरत बना देते है और कमरे छोटे है तो यह उन्हे बड़ा - बड़ा सा लुक देता है। यह पर्दे, सामान्य पर्दो से मंहगे मिलते है लेकिन इनकी क्वालिटी काफी अच्छी होती है। आप चाहें तो दीवार की डिजाइन से मैच करता हुआ पर्दा लगाएं। सर्दियों में इस टेक्सचर का पर्दा बेहद सुंदर लगेगा।
2) लाल रंग : सर्दियों में लाल रंग काफी अच्छा लगता है। खिला हुआ लाल रंग सर्दियों में गर्माहट देता है और मौसम के हिसाब से परफेक्ट लुक भी प्रदान करता है। ये पर्दे बाहरी ठंडक को भी रोकने में मददगार साबित होते है।
3) पीले पर्दे : पीला रंग भी प्यारा होता है। इस रंग के पर्दे कमरे में जान डाल देते है। अगर आपको डार्क कलर के पर्दे रूम में लगाना पसंद नहीं है तो लाइट कलर में येलो चुनें। इस रंग के पर्दे लगाने से रूम में बाहर से पर्याप्त रोशनी भी आएगी और लुक भी नया आएगा। पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि पीले रंग के पर्दे, आपके कमरे की दीवारों और फर्श के रंग से मेल खाता हो।
4) औरेंज : औरेंज, परफेक्ट सर्दियों वाला रंग है। अगर घर को थोड़ा फनकी और ट्रैंडी लुक से हटकर दिखाना है तो औरंज कलर के पर्दे लगाएं। इस रंग के पर्दे घर को फ्रेश लुक देते है।
5) बोल्ड कलर के पर्दे : अगर आपके घर या कमरे में हल्का सा रंग है और उस पर कोई टेक्सचर नहीं बना हुआ है तो बोल्ड कलर के पर्दे लगाएं। सर्दियों के दौरान मोटे फैब्रिक के पर्दे लगाने से रूम में अच्छा रहता है। इस तरह के पर्दे आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। ये सस्ते और टिकाऊ होते है।
6) मैरून रंग : मैरून रंग के पर्दे, सर्दियों के मौसम में कमरे में जंचते है। आपके वूड फर्नीचर से भी इनका मैच होता है तो कमरे में ये अटपटे नहीं लगते है। मैरून रंग के पर्दे, रोशनी को अवशोषित कर लेते है और कमरे को गर्मी प्रदान करते है। सर्दियों में पर्दे के रंग के लिए मैरून अच्छा ऑप्शन है।
7) विंटर ब्लू : सर्दियों में विंटर ब्लू रंग के पर्दे, कमरे को कमाल का लुक देते है। हल्की रोशनी वाले रूम में इस रंग के पर्दे लगाने से अच्छा लुक आता है। इस रंग के पर्दो को बच्चों के कमरे या बैठक में लगाएं। ड्राईंग रूम के अलावा डाईनिंग रूम में भी इन्हे लगाया जा सकता है। यह रंग खास सर्दियों के लिए ही होता है। आप चाहें तो अपनी समझ के हिसाब से कई और कॉम्बीनेशन तैयार कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
