Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ऐसे करें अपने बाथरूम को व्यवस्थित
बाथरूम किसी भी घर का आईना होता है। आप भले ही घर को कितना भी साफ और व्यवस्थित क्यों न कर लें, अगर आपका बाथरूम बिखरा हुआ और गंदा है, तो सारी मेहनत बेकार। दरअसल बाथरूम की सफाई से ही किसी घर की साफ-सफाई का अंदाजा लग जाता है। इसलिए बाथरूम की सफाई पर आपको खास ध्यान देने की जरूरत है।
बाथरूम को साफ और व्यवस्थित रखना एक पेचीदा और मुश्किल काम है। समस्या यह होती है कि कम जगह में ज्यादा से ज्यादा चीजों को रखना पड़ता है। बाथरूम में साबुन और शैंपू सहित कई चीजों होती है, जो फर्श को फिसलन भरा बना देती है। इसके अलावा फर्श पर गंदगी भी जमा हो जाती है और कपड़ा धोने के बाद बाथरूम में अजीब सी बदबू आती है। ये तमाम चीजें मिलकर बाथरूम को अव्यवस्थित बना देती है।
इसलिए जरूरी है कि बाथरूम को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उचित तरीका अपनाया जाए।

आइए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
स्टेप 1: बाथरूम को व्यवस्थित बनाने का पहला कदम यह है कि बाथरूम के एसेसरीज को क्रम में रखें। यानी शैंपू, साबुन, बॉडी वॉश सहित दूसरी तमाम चीजों को अलमारी में रखें। अगर आपके बाथरूम में अलमारी नहीं है तो इसे जरूर खरीद लें। अलमारी में रखने से हर दिन नहाने के दौरान इस्तेमाल में आने वाली चीजें एक जगह पर रहेगी। इससे आपको भी आसानी होगी।
स्टेप 2: जब आपकी सारी जरूरत की चीजें एक जगह पर इकठ्ठी हो जाए तो बाथरूम के कोने में एक बाल्टी या टब रखें। अपने कपड़े को फर्श पर छोड़ने के बजाय इस बाल्टी में डालें। साथ ही कपड़ों को ज्यादा समय तक गीला न रखें। इससे आपके बाथरूम से बदबू आने लगेगी।
स्टेप 3: अगर आपके बाथरूम में सफेद टाइल्स लगे हैं तो फ्लोर क्लीनर का इस्तेमाल करें और फ्लोर को नियमित रूप से साफ करें। साथ ही पानी से बाथरूम को हर दिन साफ करें। इससे आपके बाथरूम का फ्लोर फिसलन भरा नहीं होगा। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि फर्श का फिसलन भरा होना न सिर्फ गंदगी का प्रतीक है, बल्कि यह खतरनाक भी है।
स्टेप 4: नहाने के बाद बाल्टी, मग, बाथरूम चेयर और दूसरी चीजों को एक तरफ रख दें। अगर ये चीजें बेतरतीब रखी होंगी तो आपका बाथरूम छोटा और भरा-भरा दिखेगा। अगर आप बाथरूम में मौजूद चीजों को एक तरफ रख देंगे तो यह काफी खुला-खुला दिखेगा।
स्टेप 5: हमेशा बाथरूम फ्रेशनर और स्प्रे का इस्तेमाल करें। बाथरूम को व्यवस्थित बनाने का यह एक अहम चरण है। अगर आपका बाथरूम सुगंधित हो जाए तो समझिए आपने इसे पूरी तरह से व्यवस्थित कर दिया है। आप चाहें तो फूलों की खुशबू वाले स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये कुछ स्टेप्स हैं जिससे आप अपने बाथरूम को एक अच्छा लुक दे सकते हैं। पर जरूरी है कि आप ऐसा नियमित रूप से करें। हर मेहमान बाथरूम से ही घर के बारे में अंदाजा लगाते हैं। तो अपने बाथरूम को व्यवस्थित बनाकर आप घर आए मेहमान को इंप्रेस कर सकते हैं। उम्मीद है हमारे द्वारा बताए गए ये टिप्स आपके काम आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
