Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
दीपावली पर घर की सजावट करनेे के आसान टिप्स
दिवाली आने ही वाली है और यदि आप सोच रहे हैं कि घर को कैसे सजाएँ तो यह लेख आपके लिए ही है।
दिवाली आने ही वाली है और यदि आप सोच रहे हैं कि घर को कैसे सजाएँ तो यह लेख आपके लिए ही है। दिवाली में घर को किस तरह सजाएं, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।
यह भी पढ़ें- बजट में रह कर करें दिवाली की सजावट
1. होममेड कैंडल्स: दिवाली रोशनी का त्योहार है। यदि आप अपने घर को कैंडल्स से सजाना चाहते हैं तो इन्हें खरीदने के बजाय होममेड (घर में बनी हुई) कैंडल्स का उपयोग करें। आप नमक के आटे, अंडे के छिलके आदि की सहायता से होममेड कैंडल्स बना सकती हैं।

2. एरोमेटिक कैंडल्स: इन्हें आप गिफ्ट स्टोर से खरीद सकती हैं। जब आप इन कैंडल्स को जलाएँगी तब आपका कमरा मीठी सुगंध से भर जाएगा। आप में से कई लोग इस दिन अपने घर पर लक्ष्मी जी पूजा करते हैं, हैं ना? इस प्रकार की मोमबत्तियों के उपयोग से आपके घर का वातावरण सात्विक हो जाएगा। इस दीवाली ऐसे करें अपने घर को सफाई

3. फ्लोटिंग कैंडल्स: सेंटर टेबल पर एक बड़े कटोरे में तैरती हुई कैंडल्स आपके घर की सजावट को बढ़ाती हैं। कैंडल्स को पानी में तैरने दें और कटोरे में गुलाब और कमल की पंखुड़ियां डालें। यह देखने में बहुत सुन्दर लगता है।
यह भी पढ़ें- दीपावली पर अपने हाथों से बनाइये रंग-बिरंगे दिये
4. चॉकलेट ट्री: दिवाली पर आपके यहाँ मेहमान आते होंगे तथा उनके साथ निश्चित रूप से बच्चे भी आते होंगे। इस प्रकार के डेकोरेशन से उन्हें आपका घर और अधिक अच्छा लगने लगेगा। एक सीधी शाखा लें तथा इसे मिट्टी से भरे एक गमले में लगा दें। अब रंगबिरंगे पेपर में कैण्डीज़ को लपेटे और उन्हें शाखाओं में लटका दें। इसे ड्राइंग रूम के बीच में रख दें।

5. कांच के कंदील: दिवाली में प्रत्येक घर में कंदील अवश्य लगाया जाता है। आप कुछ नया करना चाहते हैं? आप कांच के कंदील लगा सकती हैं। कांच की बोतलों को विभिन्न रंगों से कलर करें और इनके अंदर कैंडल्स या एलईडी लाइट्स लगायें। इन्हें घर में लटका दें। यह वाकई में बहुत सुन्दर दिखता है।

6. रंगोली: दिवाली की सजावट के बारे में बात हो और रंगोली का ज़िक्र न हो तो ये बहुत बड़ी गलती होगी। रंगोली को रंगों के अलावा फूलों की पंखुड़ियों, पत्तियों और दियों की सहायता से भी सजाया जा सकता है। अपने घर के प्रवेश द्वार पर या लिविंग रूम में बड़ी सी रंगोली बनायें ताकि आपका घर मेहमानों के स्वागत लिए तैयार दिखे।

7. दिवाली तोरण: दिवाली पर आप मां लक्ष्मी और गणेश जी को अपने घर आमंत्रित करते हैं, हैं न? घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर और पूजा के कमरे में रंगबिरंगे तोरण लगायें। इससे आपका घर आकर्षक दिखेगा।

8. पॉटपौर्री: अपने घर में पॉटपोर्री के छोटे छोटे कटोरे रखें और इनकी सुगंध आपको मूड को निश्चित ही अच्छा बना देगी ताकि आप त्योहार का पूरा आनंद उठा सकें। आप इन्हें बाज़ार से खरीद सकते हैं या आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। यह आपकी इच्छा पर निर्भर है!



Click it and Unblock the Notifications
