Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बजट में रह कर करें दिवाली की सजावट
दिवाली पर लोग अपने घरों की सफाई कर के उसे सजाते हैं। दिवाली के दिन घर को सजाना उतना ही जरुरी होता है जितना कि लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना। यदि घर सजा रहेगा तो लक्ष्मी जी तो खुश रहेंगी ही साथ में घर पर मिलने आने वाले महमान भी बिना खुश हुए नहीं जाएंगे। घर सजाने के लिये लोग झालरों से ले कर रंगाई-पुताई आदि कराने पर ध्यान देते हैं।
लोग सोंचते हैं कि अगर घर को सजाना हो तो बजट की बात दिमाग में नहीं रखनी चाहिये क्योंकि दिवाली के दौरान हर दुकानदार अपने समानों का रेट चार गुना बढ़ा देता है।
दिवाली पर घर सजाने के लिये आपको कुछ बेसिक सी चीज़े चाहिये होती हैं जो कि बाजार में बहुत महंगे दामों पर बेची जाती हैं। इसलिये इस काम में हम आपकी मदद करेंगे और आपको बताएंगे कि दिवाली पर किस तरह बजट में रह कर अपने घर को सजाया जाए। इन सुझावों को जानने के लिये पढि़ये हमारा लेख-

कागज के रिबन
बर्थडे पर कागज के रंग-बिरंगे रिबन तो हर घर पर लगाए जाते हैं तो, क्यूं ना हम इसका प्रयोग दिवाली के दिन घर को सजाने के लिये प्रयोग करें।

वॉल हैंगिंग
घर पर महमानों और परिवारजनों की भीड़ इकठ्ठा होने लगती है तो इसलिये आपको अपने घर को सलीके से सजाना चाहिये। ब्राइट और रंग-बिरंगी वॉल हैंगिंग को आप सोफे के पीछे या बेड के ऊपर लगा सकती हैं।

कंदील
रंग-बिरंगे और कढाई किये हुए कंदील से आप अपनी बालकनी या कम रौशनी वाली जगह को रौशन कर सकती हैं।

पूजा की थाली
दिवाली के दिन पूजा की थाली का विशेश महत्व होता है। अपने पूजा घर को सजाएं, उसमें रखी मर्तियों को सजाएं और अन्त में आरती की थाली को रंग-बिरंगे कपड़ों, सितारों और पेंट आदि से सजाना ना भूलें।

रंगोली
इस दिन रंगोली का विशेश महत्व होता है। मुख्य दरवाजे पर चॉक पाउडर या फूलों की एक खूबसूरत रंगोली बनाएं। रंगोली पर याद से कुछ दिये रखना बिल्कुल न भूलें।

हैंडीक्राफ्ट आइटम
क्ले और मिट्टी के अद्भुत हैंडीक्राफ्ट आइटम देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं और बजट के मामले में भी कम होते हैं।

मूर्तियां
आप अपने ड्राइंग रूम की साइड टेबल पर मेटल की मूर्ति रख कर उसके किनारे दिया सजा कर रख सकती हैं।

दिया
रंग-बिरंगे दिया देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इन्हें सजाने के लिये आप अपनी कला कर इस्तमाल कर सकती हैं।

तैरती दिया
सेंटर टेबल के लिये सेंटर पीस चाहिये, इससे आपका कमरा खूबसूरत दिखेगा। एक चौड़े मुंह वाला बर्तन लीजिये और उसमें पानी भर कर उस पर दिये तैरा दीजिये।

दिवाली लैंप
मार्केट में कम बजट में दिवाली के खास लैंप मिलते हैं। इन लैंप से आप घर का बाहरी हिस्सा रौशन कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
