Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दीवाली की खास रंगोली डिजाइन
यदि आपको रंगोली बनानी नहीं आती है तो दिल छोटा करने की जरुरत नहीं है क्योंकि बाजार में ना केवल रंग उपलब्ध है बल्कि डिजाइन की बहुत सारी किताबे भी उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से चंद मिनटों में लुभावनी रंगोली बनाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें- घर में हमेशा भरा रहेगा पैसा, अगर घर में रखेंगे ये चीज़ें
वैसे तो ज्यादातर लोग रंगोली को रंग पाउडर से बनाते हैं लेकिन फूलों की रंगोली, जरी पाउडर से बनी रंगोली, ककड़ी के बुरादे से बनी रंगोली और चावल से बनी रंगोली काफी प्रचलित है।
यह भी पढ़ें- घर में लक्ष्मी प्राप्त करने के 8 उपाय
क्या आप जानते है कि साबूदाने को अलग-अलग रंगो से रंग कर भी रंगोली के लिये प्रयोग किया जाता है। आप रंगोली चाहे जैसे बनाइये लेकिन उसके बीच में दिया सजाना बिल्कुल मत भूलियेगा वरना वह अधूरी रह जाएगी। यदि आप डिजाइन को ले कर चिंता में हैं तो हम आपको नई-नई रंगोली के डिजाइन के चित्र दिखाते हैं जिससे आपकी चिंता दूर हो जाए।

फूल और दीपक वाली रंगोली
यह रंगोली बहुत ही सरल है। इस रंगोली में सफेद और लाल रंग का प्रयोग किया गया है। आप चाहें तो फूलों की पंखुडियों का प्रयोग कर सकती हैं।

चटक रंगोली
इस रंगोली को बनाने के लिये चटक रंगो का प्रयोग किया गया है। साथ ही किनारे दिये भी रखे गए हैं।

चॉक रंगोली
इस रंगोली में चॉक से डिजाइन बनाई गई है और रंग-बिरंगी किरकिरी का उपयोग भी किया है। खूब सारे दिये रख कर इसे दीवाली रंगोली का रूप दिया गया है।

गोल और छोटी रंगोली
आप इस रंगोली को किसी भी कोने में बना सकती हैं। इसमें आप आटे और रंगोली रंग का प्रयोग कर सकती हैं।

गुलाबी रंगोली
इस रंगोली में केवल चॉक और गुलाब का यूज़ हुआ है। इसमें पीला, नीला और मजेंटा रंग विशेष खूबसूरत लग रहा है।

गुलाब और दिये से सजी रंगोली
यह रंगोली काफी सिंपल है जिसमें गुलाबों का प्रयोग किया गया है।

गोल पैटर्न रंगोली
इस रंगोली को लकडी़ का बुरादा रंग कर बनाया गया है। बीच में एक बडा़ सा दिया रखा गया है जिजसे रंगोली बडी़ लग रही है।

शंख वाली रंगोली
यह रंगोली आप पूजा वाले स्थान पर बना सकती हैं। इसके बीच में शंख बनाया गया है और चारों ओर दिये सजाए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
