Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हमेशा याद रखें लिविंग रूम की सजावट के 7 तरीके
आपका लिविंग रूम आपके घर का सबसे मुख्य भाग होता है। यह वह जगह होती है जहाँ आप अपने परिवार के साथ समय बिताते हैं, लेटकर अपनी प्रिय पुस्तक पढ़ते हैं और टी.वी देखते हैं।
हम अपने लिविंग रूम को कार्यात्मक बनाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि इसकी साज सज्जा की ओर ध्यान देना भूल जाते हैं। जी हाँ, इस रूम को आरामदायक बनाने के साथ साथ इसकी साज सज्जा करना भी आवश्यक है।
आप सौभाग्यशाली हैं कि हमने आपके लिए यहाँ लिविंग रूम की साज सज्जा के 9 तरीके बताये हैं। आइये इन्हें देखें।

1. पेस्टल कलर्स के साथ गैलरी वॉल
आजकल गैलरी वॉल्स फैशन में हैं और घर को एक पर्सनल टच देने का यह एक उत्तम तरीका है। आप दीवारों पर प्रेरणादायक कोट्स लगा सकती हैं या अपने प्रिय सुपरहीरो का पोस्टर भी लगा सकती हैं। अच्छा होगा कि इसे आप न्यूनतम रखें और पृष्ठभूमि में हलके रंगों का उपयोग करें।
Image Courtesy: Homify

2. रंगों के साथ मिरर
यदि आपका लिविंग रूम छोटा है तो आप इसमें मिरर लगाकर इसे बड़ा दिखाने का भ्रम पैदा कर सकती हैं। परन्तु पुराने प्लेन मिरर की जगह अच्छी फ्रेम वाला और विभिन्न रंगों वाला मिरर लगायें। यदि आपके घर में पुराना मिरर है तो आप अपने पसंदीदा रंग से इसे रंग सकती हैं।
Image Courtesy: Homify

3. आभा बढ़ाने के लिए स्टोन वॉल
यदि आप अपने लिविंग रूम को पूरी तरह बदलना चाहते हैं तो आपको स्टोन वॉल लगवाने के बारे में अवश्य सोचना चाहिए। इससे न केवल पूरे रूम को एक ग्रामीण और प्राचीन लुक मिलेगा बल्कि आपके बच्चे भी अधिक आराम महसूस करेंगे।
Image Courtesy: Homify

4. इसे एक्सेंट्रिक (विकेन्द्रित) बनायें
सभी को सरल और क्लासिक चीज़ें पसंद नहीं होती। कुछ लोगों को कुछ अलग हटकर करना और अपने घर को एकदम अलग दिखाना अच्छा लगता है। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो यह वही समय है जब आप अपने लिविंग रूम के द्वारा अपने व्यक्तित्व को प्रतिबिंबित कर सकते हैं। लिविंग रूम में पर्पल रंग (बैंगनी रंग) का उपयोग करना आपकी बहादुरी को दर्शाता है और इसके ऊपर लटकाई गयी साईकिल शो स्टॉपर की तरह दिखती है।
Image Courtesy: Homify

5. सकारात्मकता लाने के लिए चमकीले रंगों का उपयोग करें
चमकीले रंगों से भागने के बजाय उन्हें अपनाएँ, घर की साज सज्जा में इन्हें शामिल करें और आप स्वयं ही अपने घर में चारों ओर सकारात्मकता महसूस करेंगे। इस लिविंग रूम में संपूर्ण सजावट को संतुलित रखने के लिए चमकीले रंगों के साथ सफ़ेद रंग के शेड्स का उपयोग करें।
Image Courtesy: Homify

6. टेक्सचर का उपयोग करें
जहाँ रंग आपके लिविंग रूम को मज़ेदार बनाते हैं वहीं टेक्सचर का उपयोग करना भी एक अच्छा विकल्प है। लिविंग रूम में कालीन बिछाने से भी लिविंग रूम में नयापन आ जाता है।
Image Courtesy: Homify

7. नियान लाइटिंग का उपयोग करें
यदि टेक्सचर या चमकीले रंग आपको प्रभावी नहीं लगते तो आप अपने लिविंग रूम में नियान लाइट्स का उपयोग कर सकते हैं और निश्चित रूप से आप निराश नहीं होंगे। हालाँकि सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि - आप नियान लाइट के माध्यम से क्या कहना चाहते हैं?
Image Courtesy: Homify



Click it and Unblock the Notifications
