Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Diwali Decoration: आर्टिफिशियल फूलों और फेरी लाइट्स से अपनी बालकनी को दें नया लुक

दिवाली यानि दीपों का दिन, जिसे रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। हिंदूयों के लिए ये त्योहार सबसे लोकप्रिय है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिवाली से पहले ही लोग अपने घरों की साफ-सफाई करना, मिठाइयां खरीदना, घरों को सजाना, नई-नई चीजें खरीदना दिवाली की तैयारियों में शामिल है। लेकिन इन सब कामो में घरों को सजाना दिवाली त्योहार को सबसे ज्यादा आकर्षित बनाता है। और आपके घरों की शोभा भी बढ़ाता है।
दिवाली के मौके पर, सभी लोग अपने-अपने घरों को कई सजावटी चीजों से सजाते हैं। घर में रंग बिरंगी रोशनी, फूल, दीए और कई तरह के शो पीस से अपने घर की शोभा को बढ़ाते हैं। ऐसे में लोग सबसे ज्यादा अपने घर की बालकनी को सजाते है। और ये जरूरी भी है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए इस दिवाली के लिए अपनी बालकनी को सजाने के लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं।

फेरी लाइट्स
फेरी लाइट्स आपके घर में सुंदरता को जोड़ती है। अगर आपकी बालकनी हरे पौधों से भरी है, तो सजावट के लिए फेरी लाइट्स का यूज करें। फेरी लाइट्स को बैटरी की मदद से चलती है। इसलिए आफ इसे अपनी बालकनी के गमलो में लगा सकते हैं। आप उन्हें आसानी से पौधों के गमलों और पत्तियों के चारों ओर लपेट सकते हैं। आप अपनी बालकनी में भी फेरी लाइट्स को लटका सकते हैं। इससे भी आपकी बालकनी काफी सुंदर और आकर्षित लगेगी।

बालकनी को सजाए
बालकनी एक कॉम्पैक्ट बैठने की जगह है, आप अपनी बालकनियों को कुछ छोटे घर के पौधों और फूलों के साथ सजा सकते है। आप फूलों के गुलदस्ते को उनके ऊपर छोटी LED लाइट्स से भी सजा सकते हैं जो रात में एक सुंदर नजारा देगा। आप चाहे तो बालकनी में कुछ शो पीस भी रख सकते हैं। आज कल बालकनी के लिए शो पीस मार्केट में आसानी से मिल जाते है।

दीवारों को सजाए
आप अपनी बालकनी की दीवारों को क्रिएटिव तरीके से सजा सकते हैं। बालकनी की दीवारों को लालटेन, ड्रीम कैचर, वॉल हैंगिंग और फेरी लाइट से सजा सकते हैं।

आर्टिफिशियल फूल
बालकनी को सजाने के लिए आर्टिफिशियल फूल एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनका इस्तेमाल आप अपनी बालकनी में टेबल को भी सजाने के लिए कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी बालकनी की दीवारों को इन फूलों से सजा सकते है। आर्टिफिशियल फूलों के साथ आप आर्टिफिशियल पत्तियों से भी सजा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
