Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Holi 2026: होली के लिए घर पर ही 5 मिनट में फूलों से बनाएं नेचुरल कलर, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान
How To Make Natural Holi Colours At Home: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। लेकिन बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल मिले होते हैं, जो त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कई लोगों को इन रंगों से एलर्जी, खुजली या जलन जैसी दिक्कतें भी हो जाती हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि होली ऐसे रंगों से खेलें, जो सुरक्षित और त्वचा के लिए हल्के हों। आप चाहें तो आसानी से घर पर ही फूलों की मदद से नेचुरल और हर्बल होली कलर्स बना सकते हैं। ये रंग न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि इनसे किसी तरह का साइड इफेक्ट होने की संभावना भी बहुत कम रहती है। सबसे अच्छी बात है कि इन्हें बनाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता। आज इस लेख में हम आपको घर पर फूलों से नेचुरल रंग बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं -

गेंदें से पीला रंग
गेंदे के फूल से आप पीला रंग बना सकते हैं। इसके लिए गेंदे की पंखुड़ियों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें और फिर मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें बराबर मात्रा में बेसन या अरारोट मिलाने से रंग और भी सॉफ्ट हो जाता है। गीला रंग बनाने के लिए दो मुट्ठी गेंदे के फूल पानी में उबालकर छान लें, इससे हल्का और सुरक्षित पीला रंग तैयार हो जाएगा, जो बच्चों के लिए भी उपयुक्त होता है।
गुड़हल से लाल रंग
लाल रंग बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूखा रंग तैयार करने के लिए लाल गुड़हल के फूलों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें। रंग को और उभारने के लिए इसमें थोड़ा सा लाल चंदन पाउडर मिलाया जा सकता है। गीला रंग बनाने के लिए ताजे गुड़हल के फूलों को पीसकर पानी में मिलाएं, इससे गहरा लाल या मैजेंटा शेड का प्राकृतिक रंग तैयार होता है।
गुलाब से हल्का गुलाबी रंग
गुलाबी रंग बनाने के लिए आप गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना रंग न सिर्फ सुरक्षित होता है, बल्कि इसकी हल्की खुशबू मन को सुकून पहुंचाती है। इसके लिए लाल या गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर पीस लें। इसमें थोड़ा सा मैदा, कॉर्नफ्लोर या टैल्कम पाउडर मिलाकर मुलायम और सुगंधित गुलाबी रंग तैयार किया जा सकता है। वहीं, अगर आपको गीला रंग बनाना है, तो गुलाब की पंखुड़ियों को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन इस पानी को हल्का उबाल लें। सुबह तक आपको गहरा गुलाबी पानी मिल जाएगा।
गुलमोहर से नारंगी-लाल रंग
गुलमोहर के फूलों से नारंगी-लाल रंग बनाया जा सकता है। इसके लिए गुलमोहर के फूल की पंखुड़ियों को सुखाकर पीसकर पाउडर तैयार कर लें। वहीं, अगर आपको गीला रंग बनाना है, तो इसकी पंखुड़ियों को पीसकर पानी को उबाल लें।
अपराजिता से नीला रंग
नीला रंग प्राकृतिक रूप से मिलना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन अपराजिता के फूल से आप इसे आसानी से बना सकते हैं। सूखा रंग बनाने के लिए अपराजिता के फूलों को अच्छी तरह सुखा लें। इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें थोड़ा सा मैदा या आरारोट पाउडर मिला दें। वहीं, गीला रंग बनाने के लिए अपराजिता के फूलों को गर्म पानी में 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें। कुछ ही मिनटों में प्राकृतिक नीला रंग तैयार हो जाएगा।
रंग बनाने के लिए स्मार्ट टिप्स
सूखा गुलाल बनाने के लिए अरारोट, कॉर्नफ्लोर या मक्के के आटे का इस्तेमाल करें, ये त्वचा पर मुलायम होते हैं।
रंगों में हल्की खुशबू के लिए गुलाब जल या चंदन तेल की कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं।
फूलों को हमेशा साफ और धूप में अच्छी तरह सुखाकर ही इस्तेमाल करें।
संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले थोड़ा सा रंग हाथ पर टेस्ट जरूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
