Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अपराजिता के पत्तों की चाय पीने से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां, इस तरह करें तैयार
Benefits Of Aarajita Flower Tea: अपराजिता के नीले रंग के फूल अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अपराजिता के फूल को शंखपुष्पी के नाम से जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपराजिता के फूल हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।जी हां, आयुर्वेद में अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। अपराजिता के फूलों की चाय का सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अपराजिता की चाय को ब्लू टी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-डायबिटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को दूर कर सकते हैं। नियमित रूप से अपराजिता के फूलों की चाय पीने से वजन घटाने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। आज इस लेख में डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं अपराजिता के फूलों की चाय पीने के फायदे और इसे बनाने की विधि। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

इम्यूनिटी बूस्ट करे
अपराजिता के फूल की चाय का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दअसल, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे आपको बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम, खांस और अन्य कई तरह के संक्रमण से राहत मिल सकती है।
दिल को रखे हेल्दी
अपराजिता के फूल की चाय का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
अपराजिता के फूल की चाय का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से इसका सेवन करके आप वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए अपराजिता फूल की चाय का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होती है। साथ ही, इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है, जिससे डायबिटीज रोगियों को फायदा मिलता है।
स्ट्रेस को कम करे
अपराजिता की चाय स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है। दरअसल, यह चाय दिमाग को शांत करती है, जिससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं। साथ ही, इसका सेवन करने से याददाश्त बढ़ाती है और एकाग्रता में भी सुधार होता है। अगर आप तनाव और एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।
अपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं?
अपराजिता फूल की चाय बनाने के लिए एक पैन में 1 कप पानी डालें। इसमें 4-5 अपराजिता के फूल डालें और और तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। फिर इस पानी को छानकर पी लें। आप चाहें तो इसमें स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
