Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा
Tips To Avoid Rice Worms: बारिश के मौसम में रसोई से जुड़ी सबसे आम परेशानियों में से एक है चावल में कीड़े लग जाना। नमी बढ़ने की वजह से अनाज में छोटे-छोटे कीड़े और घुन जल्दी पनपने लगते हैं, जिससे चावल का स्वाद और गुणवत्ता, दोनों खराब हो सकते हैं। ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले उपाय अपनाते हैं, लेकिन खाने की चीजों के साथ ऐसा करना सुरक्षित नहीं माना जाता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही मौजूद कुछ घरेलू चीजें चावल को लंबे समय तक कीड़ों से बचाने में मदद कर सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही 5 आसान और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बरसात के मौसम में भी चावल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं -

सूखी नीम की पत्तियां रखें
नीम की पत्तियां पुराने समय से अनाज को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल की जाती रही हैं। अगर चावल के डिब्बे में कुछ साफ और पूरी तरह सूखी नीम की पत्तियां रख दी जाएं, तो उनकी तेज प्राकृतिक खुशबू कीड़े और घुन को दूर रखने में मदद कर सकती है। बेहतर होगा कि डेढ़ से दो महीने के बाद इन पत्तियों को बदल दें, ताकि उनका असर बना रहे।
तेज पत्ते का करें इस्तेमाल
तेज पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि अनाज को सुरक्षित रखने के लिए भी उपयोगी माना जाता है। चावल के डिब्बे में तीन-चार तेज पत्ते अलग-अलग जगह रख दें। इसकी खुशबू कीड़ों को पनपने से रोकने में मदद कर सकती है। जब पत्ते सूखकर बहुत पुराने हो जाएं, तो उन्हें बदल देना चाहिए।
बिना छिला लहसुन रखें
अगर घर में लहसुन है, तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है। चावल के बीच में चार-पांच बिना छीली हुई लहसुन की कलियां रख दें। लहसुन की तेज गंध कीड़ों और घुन को दूर रखने में सहायक मानी जाती है। समय-समय पर कलियों की जांच करें और सूख जाने पर नई कलियां रख दें।
साबुत सूखी लाल मिर्च डालें
कई घरों में चावल को सुरक्षित रखने के लिए साबुत लाल मिर्च का भी इस्तेमाल किया जाता है। चावल के डिब्बे में छह से आठ सूखी लाल मिर्च रखी जा सकती हैं। ध्यान रखें कि मिर्च में किसी तरह की नमी न हो, क्योंकि नमी से अनाज खराब होने का खतरा बढ़ सकता है।
दालचीनी की स्टिक रखें
दालचीनी की तेज और प्राकृतिक खुशबू भी कीड़ों को दूर रखने में मददगार मानी जाती है। चावल के डिब्बे में तीन-चार दालचीनी की स्टिक रख दें। इससे चावल लंबे समय तक सुरक्षित रह सकते हैं। कुछ समय बाद दालचीनी की खुशबू कम होने लगे, तो उसे बदल देना बेहतर रहता है।
चावल को कीड़ों से बचाने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान
- घरेलू उपाय अपनाने के साथ-साथ चावल को सही तरीके से स्टोर करना भी उतना ही जरूरी है। चावल हमेशा पूरी तरह सूखे और साफ डिब्बे में ही रखें, क्योंकि थोड़ी-सी नमी भी कीड़े लगने की वजह बन सकती है।
- चावल निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच या कटोरी का ही इस्तेमाल करें, ताकि डिब्बे के अंदर नमी न पहुंचे।
- महीने में कम से कम एक बार डिब्बे को पूरी तरह खाली करके अच्छी तरह साफ करें और दोबारा चावल भरने से पहले उसे पूरी तरह सूखने दें।
- यदि संभव हो, तो समय-समय पर खाली डिब्बे को कुछ देर धूप में भी रखें। इससे नमी कम होती है और चावल लंबे समय तक सुरक्षित रहने में मदद मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
