Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
वजन घटाने से लेकर इन बीमारियों से मुक्ती दिलाए दालचीनी का पानी
क्या आपको पता था कि दालचीनी वजन कम करने के लिए एक शानदार मसाला है? दालचीनी ना केवल वजन कम करता है बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। स्वास्थ्य लाभ के अलावा दालचीनी
ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद होता है। दालचीनी व्यंजनों के स्वाद और सुगंध को बढाने का काम करता है। स्वादिष्ट व्यंजनों से लेकर स्नैक्स और पारंपरिक फूड्स में दालचीनी असरदार तरीके से इस्तेमाल होता है।
दालचीनी सभी न्यूट्रीयेंट्स और मिनरल्स का पॉवर हाउस कहा जाता है क्योंकि इसमें पोटैशियम, मैग्नीज, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन पाए जाते हैं। ये सभी न्यूट्रीयेंट्स आपके ब्लडप्रेशर और ब्लड शुगर
लेवल को कम करता है और साथ ही यह सांस संबंधी समस्याएं और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए भी उपयुक्त होता है।
इस लेख में हम आपको दालचीनी के पानी के बारे में बताने जा रहें है जिसके बारे एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रोजाना इसका इस्तेमाल करने से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आइये इसके इस्तेमाल से होने वाले
फायदों के बारे में बात करते हैं।

1- वजन कम करता है:
अगर आप दालचीनी के पानी को शहद में मिलाकर सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है। इस पानी के इस्तेमाल से आपको देर तक भूख का एहसास
नहीं होता है जिससे आप जंक फूड्स नहीं खाते हैं और आपका वजन कम होता है।

2- मासिक धर्म में आराम:
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के अनुसार जो महिलायें मासिक धर्म के दर्द से परेशान रहती हैं उनके लिए यह पानी बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें ऐनल्जेसिक गुण भी होता है
जिससे यह दर्द दूर करता है।

3- इम्युनिटी बढाता है:
दालचीनी के पानी का इस्तेमाल करने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है क्योंकि इसमें एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे आपको रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

4- PCOS के प्रभाव को कम करता है:
PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम, महिलाओं में होने वाली एक हार्मोनल समस्या है जिसमे सिस्ट बनने की वजह से ओवरी का आकार बढ़ जाता है। दालचीनी का
पानी उन्हें इस समस्या से आराम देता है।

5- ब्रेन की क्रियाविधि को बढाता है:
दालचीनी के पानी का सेवन करने से दिमाग की क्रियाविधि तेज़ हो जाती है जिससे याद्दाश्त अच्छी होती है। स्टडी के मुताबिक दालचीनी दिमाग की समस्याओं जैसे पार्किन्सन
डिसीज आदि की संभावना को कम करता है।

6- दांत के दर्द में आराम देता है:
अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा है तो आप दालचीनी के पानी का सेवन करें क्योंकि इसमें ऐनल्जेसिक गुण होता है जो दर्द में आराम देता है।

7- डायबिटीज में आराम देता है:
अगर आप दालचीनी के पानी का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर के कोलेस्ट्राल लेवल को कम करता है जिससे आपका शुगर लेवल कम होता है और डायबिटीज में आराम मिलता है।

8- कैंसर से बचाव करता है:
आपको जानकार हैरानी होगी कि दालचीनी के पानी का सेवन करने से कैंसर दूर होता है क्योंकि इसमें कैंसर को रोकने वाले केमिकल पाए जाते हैं और अध्ययनों के अनुसार यह कैंसर सेल्स के विकास को कम करता है। इसलिए आप रोजाना दालचीनी के पानी का सेवन करें।

9- सुनने की क्षमता बढाता है:
अगर आपको सुनने में दिक्कत हो रही है तो आप आज से ही दालचीनी के पानी का सेवन शुरू कर दीजिये। दालचीनी में ऐसे केमिकल होते हैं जो सूनने की समस्या को ठीक करते हैं
लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है।

10- त्वचा में निखार लाता है:
दालचीनी के पानी का सेवन करने से आपकी त्वचा का आकार और उसका टोन बरकरार रहता है। आपको बता दें कि दालचीनी में ढेर सारे फाइबर पाए जाते हैं जो आपके शरीर से
टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस वजह से आपकी स्किन में टॉक्सिक पदार्थ जमा नहीं हो पाते हैं। इसलिए आप आज से ही इसके पानी का सेवन करना शुरू कर दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
