Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Tulsi Plant Care In Winters: ठंड में भी तुलसी कैसे रहेगी ग्रीन-ग्रीन? बस ये 3 देसी नुस्खे कर देंगे कमाल
Tulsi Plant Care In Winters: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना जाता है। आध्यात्मिक महत्व होने के साथ-साथ इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। मगर सर्दियों का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर घरों की तुलसी सूखने या पीली पड़ने लगती है या हरी-भरी तुलसी मुरझा जाती है और सूख जाती है। ठंडी हवा, धूप की कमी और ज्यादा नमी तुलसी के लिए नुकसानदायक साबित होती है। लेकिन अगर आप कुछ आसान और देसी नुस्खे अपनाएं, तो आपकी तुलसी पूरी सर्दी हरी-भरी और खुशबूदार रह सकती है।
आप सोच रहे होंगे कि ऐसे कौन से 3 तरीके हैं जो आपकी तुलसी को हरा-भरा रख सकते हैं तो आइए जानते हैं वो 3 घरेलू उपाय जो तुलसी को ठंड में भी तंदुरुस्त रखेंगे।
1. धूप जरूर दिलाएं, लेकिन समझदारी से
सर्दियों के मौसम में नमी बढ़ जाती है जिस वजह से तुलसी सड़ जाती है या पीली पड़ जाती है या सूख जाती है। ऐसे में आप सर्दियों में तुलसी को सीधी धूप कम से कम 4-5 घंटे जरूर मिले। सुबह की हल्की धूप सबसे बेहतर रहती है। अगर बहुत ठंड है, तो पौधे को खिड़की के पास या बालकनी में रखें, ताकि उसे रोशनी भी मिले और ठंडी हवा सीधी न लगे।

2. पानी कम दें, लेकिन समय पर दें
ठंड में ज्यादा पानी देने से तुलसी की जड़ें सड़ने लगती हैं। इसलिए केवल तब पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे। कोशिश करें कि सुबह के समय हल्का गुनगुना पानी डालें, ताकि पौधा ठंड से झटका न खाए। या फिर बहुत ज्यादा ठंडा पानी देने से बचें उसे पहले नॉर्मल टेंपरेचर में ले आएं फिर पौधे में डालें।
3. तुलसी को ठंडी हवा और पाले से बचाएं
रात के समय तुलसी को इनडोर या किसी ढंके हुए स्थान पर रखें। ठंडी हवा और पाला तुलसी की पत्तियों को जला देता है। अगर बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है, तो पौधे के पास गुनगुना पानी भरा कटोरा रख दें इससे आस-पास हल्की नमी और गर्मी बनी रहती है।
अतिरिक्त टिप:
हर 15 दिन में तुलसी के गमले की मिट्टी को थोड़ा ढीला करें, ताकि हवा अंदर तक पहुंच सके और पौधा सांस ले सके। इससे जड़ें मजबूत होंगी और पौधा तेजी से बढ़ेगा।



Click it and Unblock the Notifications
