Latest Updates
-
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया -
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री
बाजारों में बिक रहे हैं केमिकल से पकाए गए आम, खाने से पहले इन 5 तरीकों से करें पहचान
How To Identify Fake Chemically Ripened Mangoes: आम को फलों का राजा कहा जाता है और गर्मियों के मौसम में इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है। बाजार में तरह-तरह के आम नजर आते हैं, लेकिन बढ़ती मांग के चलते कई जगहों पर इन्हें जल्दी पकाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। बाहर से देखने में ये आम ताजे और आकर्षक लगते हैं, लेकिन अंदर से ये खराब हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आम खरीदते समय थोड़ी सावधानी बरती जाए। आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पहचान सकते हैं कि आम प्राकृतिक रूप से पका है या केमिकल से -

रंग से करें पहचान
प्राकृतिक रूप से पके आम का रंग हल्का-फुल्का मिला-जुला होता है कहीं पीला, कहीं हल्का हरा। वहीं, केमिकल से पके आम अक्सर बहुत चमकीले और एक जैसे पीले दिखते हैं, जो देखने में असामान्य लगते हैं।
खुशबू से करें पहचान
असली पका आम मीठी और प्राकृतिक खुशबू देता है, खासकर डंठल के पास। अगर आम में कोई खास खुशबू नहीं है या अजीब सी गंध आ रही है, तो वह केमिकल से पका हो सकता है।
पानी में डालकर करें जांच
एक बाल्टी या बर्तन में पानी भरकर उसमें आम डालें। जो आम नीचे बैठ जाए, वह आमतौर पर प्राकृतिक होता है। अगर आम तैरने लगे, तो उसमें केमिकल या गैस से पकाने की संभावना हो सकती है।
गूदे की बनावट से करें
आम को काटने पर अगर अंदर का गूदा एक जैसा नरम और पीला है, तो वह प्राकृतिक रूप से पका है। लेकिन अगर कहीं सख्त और कहीं ज्यादा नरम दिखे, या सफेद धब्बे हों, तो यह केमिकल से पकने का संकेत हो सकता है।
स्वाद से फर्क पहचानें
प्राकृतिक आम का स्वाद मीठा और रसदार होता है। जबकि केमिकल से पके आम का स्वाद फीका या हल्का कसैला हो सकता है और उसमें वह असली मिठास नहीं होती।



Click it and Unblock the Notifications
