Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
मानसून में मसालों को सीलन से खराब होने से बचाएं, जाने कैसे लम्बें समय तक इन्हें चलाएं
इंडियन कुजिन को दुनियाभर के कुजिन से जो चीज अलग बनाती है वो है भारतीय मसाला। कुछ मसालों का इस्तेमाल हम रोजाना हमारे खाने में करते हैं। मानसून में सबसे ज्यादा खराब होनी वाली चीजों में मसाले ही होते हैं। बारिश के मौसम में एक ये भी दिक्कत होती है कि कैसे इन मसालों को किस तरीके से स्टोर किया जाए कि यह सीलन से खराब न हों और इनमें फंगस वगैरह न लगे। आपकी इस समस्या को सुलझाने के लिए हम कुछ खास टिप्स आपसे साझा कर रहे हैं।

टिप्स 1:
मसालों को सिर्फ जार में रखने से ही वे सुरक्षित नहीं होते हैं बल्कि सही जार का चयन करना भी जरूरी है। पारदर्शी जार में मसालों को रखने से बेहतर है कि किसी डार्क जार में इन्हें रखें। इससे उनमें लाइट भी ज्यादा नहीं पड़ेगी। इसके अलावा वैक्यूम सील वाले प्रिंट जारों में मसालों को रखने से इनमें कीड़े नहीं पड़ते. बस इन्हें किसी अंधेरे वाले स्थान पर रखें।

टिप्स 2:
कई बार आप सूखे स्थान पर मसालों को रखने की चाहत में उन्हें रोशनी वाली जगह पर रख देती हैं, क्योंकि आपको लगता है कि रोशनी वाली जगह पर सीलन नहीं होती, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान हैं कि बहुत ज्यादा रोशनी भी मसालों के लिए नुकसानदेह है।

टिप्स 3:
फ्रिज में आप जो भी सामान रखते हैं वे खराब नहीं होते और उनका इस्तेमाल आप कई दिनों तक कर सकते हैं, लेकिन ऐसा मसालों के साथ करना बिलकुल सही नहीं है। मसालों को फ्रिज में रखने से उनका फ्लेवर खत्म हो जाता है। आप इन्हें एयर-लॉक कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं।

टिप्स 4:
साबुत और खड़े मसाले जल्दी खराब नहीं होते हैं। इसलिए खड़े मसालों को स्टोर करें। अपनी जरूरत के हिसाब से मसालों को पीसते रहें। खड़े मसाले इतनी जल्दी खराब नहीं होते हैं जितना कि पीसे हुए मसाले खराब हो जाते हैं।

टिप्स 5:
बारिश में मसाले सीलन के कारण सबसे ज्यादा खराब होते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि हर्ब और मसालों को सूखे स्थानों पर ही रखें। अगर नमी वाली जगह पर रखेंगे तो इनमें गोलियां जैसी बन जाएगीं और कीड़े लग सकते हैं।

टिप्स 6:
बहुत ज्यादा मसाले एक साथ न खरीदें। इन्हें बड़े जार कि बजाय छोटे और आवश्यकतानुसार जार में ही करके रखें. इससे उनका एरोमा बना रहेगा।मसालेदानी को हफ्ते में साफ करते हैं और इसे नमी से बचाएं।

टिप्स 7:
किचन में उस हिस्से में मसालों को न रखें जहां पर माइक्रोवेव-अवन या गैस स्टोर रखी हो। ऐसी जगहों पर खाना बनाते समय निकलने वाली झार/झांस से मसालों में नमी आ जाती है।

टिप्स 8:
खाना बनाते समय जब आप मसाला उपयोग करते हैं तो ये ध्यान देना जरूरी है कि गीले चम्मच का इस्तेमाल न करें।

टिप्स 9 :
अगर मसालों में बहुत ज्यादा नमी आ गई हो तो इन्हें धूप में उन्हें खुला सुखाने की बजाय एक थाली में मसाले रखें और इन्हें किसी कपड़े से ढक दें।



Click it and Unblock the Notifications
