Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Car Washing Tips: कार को नए जैसा चमकाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

कई लोग अपनी गाड़ियों का ध्यान किसी बच्चे की तरह रखते हैं। उनका कार से लगाव ऐसा होता है, जैसा एक मां का अपने बच्चों के साथ होता है। कार चलाने से पहले लोग अक्सर अपनी गाड़ी को साफ करते हैं। कार के ज्यादा गंदे होने पर और समय-समय पर गाड़ियों को सर्विसिंग के लिए भी ले जाते हैं। कई बार लोग महंगे-महंगे डिटर्जेंट का यूज करके अपनी कार को क्लीन करते हैं। लेकिन अगर आप घर में अपनी गाड़ी को साफ करने के सही तरीकों को ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिससे कुछ मिनटों में ही आप अपनी कार को चमकता हुआ बना सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप अपने पैसे भी बचा सकते हैं, और अपनी गाड़ी को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं।
कार वॉश करने के टिप्स
1. कार धोने के लिए शैंपू का करें यूज
कई लोग डिटर्जेंट का इस्तेमाल कार धोने के लिए करते हैं, लेकिन आप डिटर्जेंट की जगह शैंपू का यूज कर सकते हैं। शैंपू से कार साफ करने पर आपकी गाड़ी नई की तरह चमक जाएगी। शैंपू को पानी में मिलाकर अपनी गाड़ी को धो लें। इसके बाद सूती कपड़े से गाड़ी को पोछकर सुखा लें।
2. ऐसे करें कार के शीशे को साफ
घर में कार धोते समय आप कार की विंडो को अच्छी तरह से लॉक कर दें। ताकि गाड़ी को क्लीन करते समय पानी उसके अंदर न जा पाएं। ऐसा करने से आपके कार की सीट भी सुरक्षित रहेगी। शीशों को साफ करने में न्यूज पेपर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपने कार के शीशों को साफ करने के लिए न्यूज पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। न्यूज पेपर से शीशें साफ करने से आपकी कार के शीशा नए की तरह चमकने लगते हैं।
3. कार को अंदर से साफ करना न भूलें
कार बाहर से साफ करना जितना जरूरी होता है, अंदर से भी उसकी क्लिनिंग उतनी ही जरूरी होती है। कुछ लोग बाहर से कार धोने के बाद अंदर से साफ करना भूल जाते हैं, जिस कारण आपकी गाड़ी अंदर से खराब हो सकती है। ऐसा में आप अंदर से कार धोने के बाद कार की सीट, लेगस्पेस, स्टीयरिंग, डैशबोर्ड और एयरकंडीशनर को भी क्लीन करें। ताकि आपकी गाड़ी बाहर से अंदर तक नई जैसी दिखे।
4. धूप में कार धोने से हो सकती है खराब
कई लोग अपनी गाड़ी को धूप में खड़ाकर धोते हैं। लेकिन आप हमेशा अपनी कार को धूप में खड़ा करने से बचें, इतना ही नहीं कार धूलते वक्त भी धूप में गाड़ी न खड़ी करें। ऐसा करने से आपके गाड़ी का कलर फेड हो जाता है। इतना ही नहीं कभी भी गर्म गाड़ी को भी न धोएं, ऐसा करने से आपकी गाड़ी खराब हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
